भारत

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष, 10 अगस्त 2024

Nilmani Pal
10 Aug 2024 12:43 AM GMT
Ank Jyotish: अंक ज्योतिष, 10 अगस्त 2024
x

मूलांक 1- मूलांक 1 वालों के लिए आज दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। अपने व्यवहार में सौम्यता बनाए रखें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र और व्यापार में कार्य की अधिकता रहेगी। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। विवादों की स्थिति से दूर रहें।

मूलांक 2- मूलांक 2 वालों के लिए दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है।

मूलांक 3- मूलांक 3 वालों के लिए आज आपका दिन व्यस्तता भरा रहेगा। लाभ के अवसर सामने आएंगे लेकिन प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। सकारात्मकता बनी रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। पुराने समय से चली आ रहीं परेशानियां दूर होंगी। मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी।

मूलांक 4- मूलांक 4 वालों के लिए दिन मिलाजुला असर देने वाला रहेगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आत्मविश्वास बनाए रखें। मन किसी बात पर खिन्न हो सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई बाधाएं आ सकती हैं।

मूलांक 5- मूलांक 5 वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आत्मविश्वास बनाए रखें। मन किसी बात पर खिन्न हो सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई बाधाएं आ सकती हैं।

मूलांक 6- मूलांक 6 वालों का दिन सामान्य रहने वाला है। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने को उत्साहित रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 7- मूलांक 7 वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। नए अवसर सामने आएंगे। व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे।

मूलांक 8- मूलांक 8 वालों का दिन खुशनुमा रहेगा। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। घर पर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

मूलांक 9- मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

Next Story