भारत

Ank Jyotish : अंक ज्योतिष, 6 अक्टूबर 2024

Nilmani Pal
6 Oct 2024 12:42 AM GMT
Ank Jyotish : अंक ज्योतिष, 6 अक्टूबर 2024
x

मूलांक 1-मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अपनी भावनाओं पर काबूर रखें। धन की स्थिति अच्छी है। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी पेशा करने वालों को आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को आज सुखद समाचार मिल सकता है।

मूलांक 2-आज धन की बचत करने में सफल रहेंगे। वर्कप्लेस पर सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। किसी के साथ इमोशनली जुड़ाव फील कर सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य पर नजर रखें। आर्थिक लेनदेन से बचें, वरना आर्थिक नुकसान हो सकता है। व्यापार में वृद्धि हो सकती है। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा।

मूलांक 3-आज कुछ कार्यों में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। नौकरी पेशा करने वालों को आज नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। यात्रा करने से बचें। बच्चों की ओर से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापारियों को नए व्यापार की शुरुआत से बचना चाहिए। लव लाइफ पहले से बेहतर होगी। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा।

मूलांक 4-मूलांक 4 वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापारियों को मुनाफा होगा। कार्यस्थल पर आपको साथ काम करने वालों का सपोर्ट मिलेगा। सेहत से जुड़ी परेशानियों का तुरंत हल निकालें, वरना बाद में बड़ा रोग बन सकती हैं। ऑफिस में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

मूलांक 5-मूलांक 5 वालों को आज कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों को आज मनमुताबिक फल प्राप्त होंगे। परिवार से किसी बड़े-बुजुर्ग का सहयोग मिल सकता है। करियर के लिहाज से आपका दिन अच्छा रहने वाला है। पिता का साथ मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। धन की स्थिति अच्छी रहने वाली है। रुपए-पैसे उधार देने से बचें।

मूलांक 6-आज का दिन मूलांक 6 वालों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आया है। ऑफिस में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धन से जुड़े मामलों में सतर्कता बरतें, वरना नुकसान हो सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। वाणी पर काबू रखें, वरना कोई प्रिय व्यक्ति नाराज हो सकता है। व्यापारियों के लिए शुभ दिन।

मूलांक 7-मूलांक 7 वालों को आज नौकरी में तरक्की मिल सकती है। आय के साधन बढ़ेंगे। किसी अपने का साथ मिलेगा। आज घरेलू मोर्चे पर सकारात्मक परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि अतीत की बातों को लेकर मन परेशान रह सकता है। खानपान का ध्यान रखें और वाद-विवाद से दूरी बनाएं। सेहत अच्छी रहने वाली है।

मूलांक 8-आज मूलांक 8 वालों के लिए दिन सौभाग्य लेकर आया है। आपको किसी अच्छे समाचार की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारियों के लिए मुनाफे वाला दिन साबित होगा। परिवार व दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज आपके फैसले सही सिद्ध हो सकते हैं। व्यापारियों को नए व्यापार के विस्तार के अवसर प्राप्त होंगे।

मूलांक 9-आज मूलांक 9 वालों की लव लाइफ में थोड़ी उटा-पटक हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अनबन के संकेत हैं। आर्थिक मामलों में सफलता हासिल होगी। रुके हुए काम बनेंगे। किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। माता की सेहत में सुधार होगा। आज खर्चों पर काबू रखें और बचत पर जोर दें। मेहनत का आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा।

Next Story