भारत

Ank Jyotish : अंक ज्योतिष, 22 सितंबर 2024

Nilmani Pal
22 Sep 2024 12:55 AM GMT
Ank Jyotish : अंक ज्योतिष, 22 सितंबर 2024
x

मूलांक 1-आज का दिन मूलांक 1 वालों के लिए करियर और बिजनेस के मामले में लकी रहेगा। अपने काम पर फोकस करें। ऑफिस में कार्यों की जिम्मेदारी को सावधानी से संभालें। अपनी पर्सनल लाइफ पर भी ध्यान दें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर डिसीजन लें। दोस्ती की सलाह को इग्नोर न करें। इससे धन लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी। आज जीवन में खुशियां और आत्मविश्वास भरपूर रहेगा।

मूलांक 2-आज मूलांक 2 वाले अपने ध्यान बिजनेस और करियर के मामलों पर केंद्रित करेंगे। आज आपको आकर्षक ऑफर मिल सकते हैं। आप क्रिएटिव काम करेंगे। आज आपको अति उत्साह से बचना चाहिए। अपने मान-सम्मान का ख्याल रखें।

मूलांक 3-आज मूलांक 3 वालों को कार्यों में सफलता हासिल होगी। बिजनेस में आप लगातार आगे बढ़ते रहेंगे। मित्र आपका साथ देंगे। आर्थिक पक्ष आम तौर पर बेहतर रहेगा। आप अपनी प्लानिंग्स में सफल होंगे। सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। पर्सनल मैटर्स में आप ज्यादा प्रभावी रहेंगे। कारोबार सामान्य रहेगा। परिवार और प्रियजनों की खुशियां बढ़ेंगी।

मूलांक 4-आज मूलांक 4 वालों के लिए किसी भी नए काम की शुरुआत करना शुभ रहने वाला है। आप महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यवसाय में आप प्रभावी रहेंगे। हालांकि आज किसी भी प्रलोभन से बचें। ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा। परिवार के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे।

मूलांक 5-आज मूलांक 5 वाले जातक अपने लक्ष्य पर फोकस बनाए रखें। आप कार्यों में गति प्राप्त करेंगे। सफलता का प्रतिशत बढ़ेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। निजी मामलों में पॉजिटिविटी बढ़ेगी। आज आपको परिवार का विश्वास मिलेगा। आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। मुनाफा अच्छा बना रहेगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात संभव है।

मूलांक 6- मूलांक 6 वालों को आज अपना टैलेंट दिखाने का मौका मिलेगा। लोग आपसे प्रभावित होंगे। आप सभी को आश्चर्यचकित कर सकते हैं। आप ऊर्जावान और एक्टिव रहेंगे। आज आपको परीक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। प्लानिंग्स पर ध्यान केंद्रित रखें। अति उत्साह से बचें।

मूलांक 7-आज मूलांक 7 वालों आपकी प्लानिंग्स को गति मिल सकती है। आशातीत सफलता मिलती रहेगी। आप काम के प्रति गंभीरता बनाए रखें। आपका व्यक्तित्व आकर्षक होगा। चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें, आपको सफलता हासिल होगी। आप अपने सभी लक्ष्य पूरे करेंगे। अनुशासित रहें।

मूलांक 8-आज मूलांक 8 वाले अजनबियों पर भरोसा न करे। आज अपने कार्यों में आगे बढ़ने से न डरें। आप चारों ओर पॉजिटिविटी से उत्साहित रहेंगे। आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। मुनाफा बढ़ेगा। एक्टिव रहें और रिश्तों में प्यार बढ़ेगा। रिश्ते बेहतर होंगे। आपको अच्छे अवसर मिलेंगे।

मूलांक 9-मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। कामकाज में अप्रत्याशित लाभ के संकेत हैं। साख, प्रसिद्धि और प्रभाव बना रहेगा। व्यापार में बैलेंस बढ़ेगा। धैर्य बनाए रखने के प्रयास करें। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव बढ़ सकता है। मीठे खान-पान में रुचि रहेगी। रिश्ते ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। नए लोगों से मुलाकात संभव है।

Next Story