भारत

Ank Jyotish : अंक ज्योतिष, 7 अगस्त 2024

Nilmani Pal
7 Aug 2024 12:37 AM GMT
Ank Jyotish : अंक ज्योतिष, 7 अगस्त 2024
x

मूलांक 1 वाले जातकों आज का आपका दिन बेहद शुभ माना जा रहा है। धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। ऑफिस की पॉलिटिक्स से दूर रहें। अपनी सेहत का ख्याल रखें। आज का आपका शुभ अंक 8 और शुभ रंग नीला रहेगा।

आज का दिन मूलांक 2 वाले जातकों के लिए काफी प्रोडक्टिव रहने वाला है। अपनी फैमिली के साथ कुछ टाइम स्पेंड करें। लव के मामले में आपका दिन शानदार रहेगा। आज का आपका शुभ अंक 6 और शुभ रंग पीच रहेगा।

मूलांक 3 वाले जातकों का आज का दिन पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहने वाला है। पैसों के मामले में सोच समझकर ही डिसीजन लें। बॉडी को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज जरूर करें। आज का आपका शुभ अंक 9 और शुभ रंग गुलाबी रहेगा।

मूलांक 4 वालों का आज का दिन हलचल से भरपूर रहने वाला है। काम के सिलसिले में आपको थोड़ी बहुत डांट या फटकार पड़ सकती है। अपनी पॉजिटिव एनर्जी को बनाए रखें। बाहर के खाने से परहेज करें। आज का आपका शुभ अंक तीन और शुभ रंग पीला रहने वाला है।

आज का मूलांक 5 वालों का दिन उथल-पुथल से भरपूर साबित हो सकता है। काम के प्रेशर के चलते आपका स्ट्रेस बढ़ सकता है। याद रखें, काम से भी ज्यादा जरूरी आपकी मेंटल हेल्थ है। समय-समय पर ब्रेक लेते रहें। आज का आपका शुभ अंक एक और शुभ रंग सफेद रहेगा।

आज का मूलांक 6 वाले जातकों का दिन काफी एनर्जेटिक रहने वाला है। अपनी इस एनर्जी का सही तरीके से इस्तेमाल करेंगे तो दिन का लाभ उठा सकेंगे। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन वालों के बीच थोड़ी बहुत तकरार हो सकती है। आज का आपका शुभ अंक दो और शुभ रंग नीला रहेगा।

मूलांक 7 वाले जातकों आज हरियाली तीज के दिन आपके जीवन में कई बदलाव हो सकते हैं। चाहे मामला प्रेम का हो, नौकरी का हो, सेहत का हो, धन का हो, परिवार का हो, आज कोई खुशखबरी या बैड न्यूज भी मिल सकती है। चाहे जो भी हो अपना पॉजिटिव नजरिया बनाए रखें। आज का आपका शुभ अंक 4 और शुभ रंग ऑरेंज रहेगा।

आज मूलांक 8 वाले जातकों का दिन काफी शानदार रहने वाला है। कुछ लोगों को अपने पद या सैलरी में वृद्धि देखने को मिल सकती है। पैसे के मामले में भाग्य आपके साथ है। आज का आपका शुभ अंक दो और शुभ रंग लाल रहने वाला है।

आज का मूलांक 9 वाले जातकों का दिन हैप्पी हैप्पी रहने वाला है। किसी इन्वेस्टमेंट से आपको अच्छा पैसा मिल सकता है। ज्वैलरी में इन्वेस्टमेंट करने के लिए आज का दिन शुभ है। वाद-विवाद से बचें। सेहत का ख्याल रखें। आज का आपका शुभ अंक 7 और शुभ रंग हरा रहेगा।

Next Story