भारत

Ank Jyotish : अंक ज्योतिष, 29 अगस्त 2024

Nilmani Pal
29 Aug 2024 12:41 AM GMT
Ank Jyotish : अंक ज्योतिष, 29 अगस्त 2024
x

मूलांक 1 वाले जातकों आज आप काम करते दौरान कुछ उलझन महसूस कर सकते हैं क्योंकि आप छोटी छोटी चीजों पर बहुत अधिक ध्यान दे रहे हैं। अगर आप कड़ी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन परिणाम नहीं देख रहे हैं, तो यह जानना ठीक है कि आपके लिए क्या काम कर रहा है और क्या नहीं। आज आपका शुभ अंक 6 और शुभ रंग लाल रहेगा।

मूलांक 2 वाले जातकों को जीवन में बैलेंस बनाए रखना आज मुश्किल लग सकता है। कभी-कभी आपको पर्सनल लाइफ को भी प्राथमिकता देनी चाहिए। एक बार जब चीजें सही तरीके से व्यवस्थित हो जाती हैं, तो आपको जीवन का आनंद लेने का मौका मिल ही जाता है। आज का आपका शुभ अंक 17 और शुभ रंग पीला रहने वाला है।

आज का मूलांक 3 वालों का दिन शुभ साबित हो सकता है। काम पर अपनी बेस्ट परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार रहें। आपकी मेहनत ही आपको दूसरों से अलग बनाती है। अच्छा काम करते रहें। आज का आपका शुभ अंक 9 और शुभ रंग हरा रहने वाला है।

मूलांक 4 वाले जातकों आज रास्ता कठिन लग सकता है। प्रेम जीवन में शक की भावना पैदा हो सकती है। आप अपने लक्ष्य तक पहुंचने के बहुत करीब हैं। परिणाम चाहे जैसा भी हो, आपको खुशी होगी की आपने कोशिश करना नहीं छोड़ा। आज का आपका शुभ अंक 1 और शुभ रंग नीला रहेगा।

मूलांक 5 वालों के लिए दिन थोड़ा उतार चढ़ाव वाला रहने वाला है। आज सावधान रहें क्योंकि ऑफिस की पॉलिटिक्स में कुछ लोग फंस सकते हैं। किसी भी मुद्दे पर अंतिम फैसला लेने से पहले अपना रिसर्च जरूर करें। आज का आपका शुभ अंक 8 और शुभ रंग नारंगी रहने वाला है।

मूलांक 6 वाले जातकों के लिए आज रोमांस की मिठास का आनंद लेने के लिए अच्छा दिन है। करियर में टीम के साथ काम करने पर अपना फोकस रखें। अच्छी तरह से बातचीत करें। अपनी सेहत का ख्याल रखें। आज का आपका शुभ अंक 2 और शुभ रंग पीला रहने वाला है।

मूलांक 7 वाले जातकों का आज का दिन प्रोडक्टिव एनर्जी से भरपूर रहने वाला है। कुछ जातकों को क्लाइंट को खुश करने के चक्कर में ऑफिस में ज्यादा देर तक काम करने की जरूरत पड़ सकती है। अपने पार्टनर के लिए भी समय निकालें। आज का आपका शुभ अंक 13 और शुभ रंग आसमानी नीला रहने वाला है।

आज के दिन मूलांक 8 वाले जातकों को पैसों के मामले पर खास ध्यान देने की जरूरत है। कुछ लोगों पर खर्चे बढ़ सकते हैं। सही बजट प्लान बनाकर आप अपनी फाइनेंशियल सिचुएशन को स्टेबल रख सकते हैं। लव लाइफ का माहौल थोड़ा बिगड़ सकता है। आज का आपका शुभ अंक 5 और शुभ रंग सफेद रहने वाला है।

मूलांक 9 वाले जातकों को आज अपनी सेहत पर खास ध्यान देने की जरूरत है। बहुत ज्यादा तनाव लेना आपकी मेंटल हेल्थ के लिए अच्छा नहीं है। ऑफिस का काम घर पर न लाएं। परिवार के साथ भी कुछ वक्त बिताएं। आज का आपका शुभ रंग क्रीम और शुभ अंक 2 रहने वाला है।


Next Story