भारत

Ank Jyotish : अंक ज्योतिष, 14 दिसंबर 2024

Nil dhankar
14 Dec 2024 6:19 AM IST
Ank Jyotish : अंक ज्योतिष, 14 दिसंबर 2024
x

मूलांक 1-मलांक 1 वालों का आज मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर पर जाने के योग हैं। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहने वाला है। संतान के सुखद समाचार मिल सकता है।

मूलांक 2-मूलांक 2 वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। माता की सेहत में सुधार होगा। आर्थिक रूप से स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। हालांकि संतान की सेहत का ध्यान रखें। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी।

मूलांक 3-मूलांक 3 वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। यात्रा के योग हैं। कार्यस्थल पर काम का दबाव होने के कारण मन परेशान भी हो सकता है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव भी हो सकता है। आर्थिक रूप से थोड़ी मुश्किलें आ सकती हैं।

मूलांक 4-मूलांक 4 वालों के नौकरी में बदलाव हो सकता है। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। खर्चों पर कंट्रोल रखें। सेहत पहले से बेहतर होगी।

मूलांक 5- आज मूलांक 5 वालों का आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से आर्थिक लाभ हो सकता है। व्यापार में उन्नति के योग हैं। कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। खर्च की अधिकता रहने वाली है, यद्यपि खर्च शुभ कार्यों में होगा।

मूलांक 6-मूलांक 6 वालों की स्थिति हर तरह से पहले से बेहतर होगी। आर्थिक लाभ के संकेत हैं। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। आय में वृद्धि हो सकती है। कुटुंबों में वृद्धि होगी। अविवाहित जातकों का शादी-ब्याह तय हो सकता है।

मूलांक 7-मूलांक 7 वालों की वाणी में मधुरता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग खुलेंगे। कुछ जातकों को आय में वृद्धि मिल सकती है। विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मूलांक 8-मूलांक 8 वालों का आज परिवार से जुड़े किसी मुद्दे के कारण मन अशांत रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। संतान का साथ मिलेगा। स्वयं के स्वास्थ्य और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर नजर रखें।

मूलांक 9-मूलांक 9 वालों को आज अपनी भावनाओं को वश में रखना चाहिए। गुस्से में या भावुकता में आकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे।

Next Story