भारत

Ank Jyotish : अंक ज्योतिष, 12 सितंबर 2024

Nilmani Pal
12 Sept 2024 6:18 AM IST
Ank Jyotish : अंक ज्योतिष, 12 सितंबर 2024
x

मूलांक 1- आज मूलांक 1 वालों का मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। धैर्य बनाए रखें, जल्द ही चीजें आपके अनुकूल हो जाएंगी। बेकार के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। सेहत का ध्यान रखें। वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा।

मूलांक 2- आज मूलांक 2 वालों की वाणी में मधुरता रहेगी। नौकरी के लिए परीक्षा व इंटरव्यू आदि में सुखद परिणाम मिलेंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। स्थान परिवर्तन के योग हैं। उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से आप किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता हासिल कर सकते हैं।

मूलांक 3- आज मूलांक 3 वालों के मन में आशा निराशा का भाव रह सकता है। शैक्षिक कार्यों में कठिनाई आ सकती है। सचेत रहें। संतान की सेहत का ध्यान रखें। चिकित्सा के खर्चों में वृद्धि हो सकती है। आय बढ़ेगी, हालांकि आपके खर्चों में बढ़ोतरी होने से मन परेशान रह सकता है।

मूलांक 4- आज मूलांक 4 वाले आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। कुछ मामलों में मन अशांत रहेगा। बेकार के क्रोध से बचें। कारोबार में सुधार होगा। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। धन का आगमन होगा। दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।

मूलांक 5- मूलांक 5 वालों का मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आय के सोर्स में वृद्धि हो सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। उपहार में कोई महंगा सामान मिल सकता हैं। भागदौड़ ज्यादा रहेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है।

मूलांक 6- मूलांक 6 वालों को रोजी रोजगार में तरक्की मिकारोबार में वृद्धि होगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। मित्र के सहयोग से संपत्ति के लेन-देन से आय में वृद्धि हो सकती है। विदेश यात्रा के योग हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मूलांक 7- आज मूलांक 7 वाले मन में नकारात्मक विचारों से बचें। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। माता की सेहत का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव आ सकते हैं।

मूलांक 8- आज मूलांक 8 वालों का मन प्रसन्न पर आत्मविश्वास में कमी रहेगी। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। नौकरी में अफसरों से तालमेल बनाकर रखें। नौकरी चाकरी की स्थिति में सुधार होगा। सेहत अच्छी रहने वाली है। परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा।

मूलांक 9- मूलांक 9 वालों का मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि के साधन बनेंगे। व्यापार में मुनाफा होने के योग हैं।

Next Story