भारत

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष, 29 जुलाई 2024

Nilmani Pal
29 July 2024 12:45 AM GMT
Ank Jyotish: अंक ज्योतिष, 29 जुलाई 2024
x

मूलांक 1 वाले जातकों आज का आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज करियर के मामले में आपको कई सरप्राइज देखने को मिल सकते हैं। कुछ लोगों की पोजीशन चेंज हो सकती है तो कुछ लोगों का ट्रांसफर भी हो सकता है। आज का शुभ अंक 7 रहेगा और शुभ रंग पर्पल रहेगा।

आज मूलांक दो वाले जातकों का दिन प्रोजेक्टिव रहने वाला है। आपको अपने सभी टास्क को टाइम पर पूरा कर लेना चाहिए। इन्वेस्टमेंट के मामले में आज का दिन थोड़ा रिस्की साबित हो सकता है। आज का आपका शुभ अंक 9 रहेगा और शुभ रंग लाल रहेगा।

मूलांक 3 वाले जातकों सावन के दूसरे सोमवार के दिन सरप्राइज पाने के लिए तैयार हो जाइए। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप वालों के बीच खटपट बनी रहेगी। पैसों के मामले पर ध्यान दें। आज का आपका शुभ अंक 6 और शुभ रंग नारंगी रहेगा।

मूलांक 4 वाले लोगों का आज का दिन हलचल से भरपूर रहने वाला है। आज आपको अपने जीवन में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पॉजिटिव सोच बनाए रखें। अपने लॉन्ग टर्म गोल्स को पूरा करने का प्लान बनाएं। आज का आपका शुभ अंक 1 रहेगा और शुभ रंग येलो रहेगा।

आज मूलांक 5 वाले जातकों का दिन काफी रोमांटिक रहने वाला है। चाहे आप शादीशुदा हों, लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हों या फिर सिंगल ही क्यों न हों, आज लव के मामले में आपको सरप्राइज मिल सकता है। रोमांटिक डिनर डेट का प्लान बनाएं। आज का आपका शुभ अंक 7 और शुभ रंग गुलाबी रहेगा।

मूलांक 6 वाले जातकों का आज का दिन उथल-पुथल से भरपूर रहने वाला है। आज क्लाइंट को खुश करना आपको काफी मुश्किल लग सकता है। काम के प्रेशर के चलते आपको खुद के लिए समय निकालने में भी काफी प्रॉब्लम होगी। सेहत पर ध्यान दें। आज का आपका शुभ अंक 2 और शुभ रंग नीला रहेगा।

मूलांक 7 वालों का आज का दिन हैप्पी-हैप्पी साबित हो सकता है। पैसों के मामले में आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन शानदार रहेगा। बाहर के खाने से परहेज करें। आज का आपका शुभ अंक 4 और शुभ रंग व्हाइट रहेगा।

आज मूलांक 8 वाले जातकों पैसों के मामले में काफी भाग्यशाली रहने वाले हैं। बिजनेस या किसी प्रोजेक्ट के माध्यम से आपको भारी मात्रा में धन लाभ होने की संभावना है। सोच समझ कर आपको इन्वेस्टमेंट से जुड़ा बड़ा डिसीजन लेना चाहिए। आज का आपका शुभ अंक 2 और शुभ रंग ब्राउन रहेगा।

मूलांक 9 वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा स्ट्रेसफुल साबित हो सकता है। काम का प्रेशर काफी ज्यादा सता सकता है। ऑफिस की गॉसिप के चलते हैं आप थोड़ा परेशान भी हो सकते हैं। किसी भी वाद-विवाद में फंसने से बचें। आज का आपका शुभ अंक 3 और शुभ रंग सिल्वर रहेगा।

Next Story