भारत
प्यार के लिए सरहद पार करने वाली अंजू पाकिस्तान से भारत आ रही, सिर से उतरा प्यार का भूत
jantaserishta.com
18 Sept 2023 9:12 AM IST

x
पेशावर: भारत से पाकिस्तान गई अंजू अगले महीने भारत लौटेगी. इस बात का दावा अंजू के पति नसरुल्लाह ने किया है. उसने कहा कि अंजू अगले महीने भारत लौटेगी. क्योंकि वह मानसिक रूप से ठीक नहीं है, वह परेशान है और अपने दो बच्चों को याद कर रही है.
राजस्थान के अलवर की रहने वाली अंजू ने इस्लाम धर्म कुबूल कर लिया था. अंजू की नई पहचान फातिमा के रूप में है. उसने 25 जुलाई को अपने 29 साल के बॉयफ्रेंड नसरुल्लाह से शादी कर ली थी. नसरुल्लाह का घर खैबर पख्तूनख्वा के ऊपरी दीर जिले में है. दोनों 2019 में फेसबुक पर दोस्त बने थे.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक नसरुल्लाह ने बताया कि ''फातिमा (अंजू) अगले महीने भारत लौट रही हैं.'' नसरुल्लाह ने कहा कि वह मानसिक रूप से परेशान है और अपने बच्चों को बहुत ज्यादा याद कर रही हैं और उसके पास वापस जाने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है.
बता दें कि अंजू की पहली शादी राजस्थान के रहने वाले अरविंद से हुई थी. उनकी एक 15 साल की बेटी और 6 साल का बेटा है. नसरुल्लाह ने कहा कि वह नहीं चाहते कि अंजू का मानसिक स्वास्थ्य खराब हो. साथ ही कहा कि अंजू के लिए बेहतर होगा कि वह अपने बच्चों से मिलने के लिए अपने देश चले जाएं. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में दस्तावेज की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह वापस लौट आएंगी.
नसरुल्लाह ने कहा कि इसमें कुछ समय लगेगा और संभवत: अगले महीने वह भारत आएंगी. अगर वीजा मिला तो वह भी भारत की यात्रा करेंगे. अंजू और नसरुल्लाह पिछले महीने यानी अगस्त में अपनी शादी के बाद पहली बार पेशावर गए थे. उन्होंने पेशावर में दिवंगत दिलीप कुमार और शाहरुख खान जैसे दिग्गज भारतीय फिल्म अभिनेताओं के पैतृक घर देखे थे. अंजू ने कहा कि मैंने कुछ पश्तो शब्द सीखे हैं. पाकिस्तान आने से पहले मुझे नहीं पता था कि मैं यहां इतनी मशहूर हो जाऊंगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





