भारत

भारत से पाकिस्‍तान गई अंजू ने दिया संदेश, कुछ महीने में वापस आएंगी

jantaserishta.com
13 Aug 2023 4:49 PM IST
भारत से पाकिस्‍तान गई अंजू ने दिया संदेश, कुछ महीने में वापस आएंगी
x
इस्लामाबाद: राजस्थान के अलवर से पाकिस्तान गई अंजू के वीडियो अकसर सामने आते रहते हैं। हालांकि अब उसके सुर बदलने लगे हैं। बीते दिनों उन्होंने कहा था कि वह भारत लौटना चाहती हैं। परिवार की बेइज्जती को लेकर भी दुख जताया था। अब एक और वीडियो सामने आया है जिसमें अंजू नसरुल्लाह के साथ दिखाई दे रही हैं। अंजू इस वीडियो में सफाई देती हैं और कहती हैं कि वह गद्दार नहीं हैं। कोई उनका दुश्मन नहीं है। वह भारत आने की बात दोहराती हैं और कहती हैं कि अकेले भी और नसरुल्लाह के साथ भी वह कुछ महीने में भारत आएंगी।
अंजू इस वीडियो में लाल सूट में नजर आईं। साथ ही उनके तथाकथित पति और फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह भी बैठे थे। अंजू ने कहा, उन्हें यही लग रहा है कि मैं यहां आकर यहां की तारीफ करती हूं। ऐसा नहीं है। जो है वो बता रही हूं। इंडिया भी खूबसूरत है। सारी एक जमीन है ये। वो भी अपनी जगह बहुत खूबसूरत है। मैं इडिया भी साथ जाऊंगी। अकेले भी जाऊंगी और साथ में भी जाऊंगी। मीडिया में मेरे बारे में निगेटिव बताया जाता है। लेकिन मैंने ना अपने देश से गद्दारी की है ना अपने बच्चों से की है। बस यही मेरा मेसेज है कि मेरे लिए थोड़ा सा पॉजिटिव सोचें, निगेटिव नहीं। मैं दुश्मन नहीं हूं किसी की।
अंजू ने पहले भी कहा था कि पाकिस्तान जाना उनका निजी फैसला था। उन्होंने कहा कि वह अपने बच्चों से मिलना चाहती हैं और भारत को मिस करती हैं। अंजू ने कहा था कि एक पहले भी उन्होंने बच्चों के अकेला छोड़ा था। अंजू ने कहा, मैं वर्किंग हूं और काम के सिलसिले में मुझे बच्चों को एक साल के लिए छोड़ना पड़ा था। लेकिन इस बार तो उनसे बात भी नहीं हो रही है। अंजू ने कहा था कि वह किसी भी तरह अपने बच्चों से मिलना चाहती हैं।
बता दें कि पाकिस्तान में अंजू की वीजा की अवधि बढ़ाकर एक साल कर दी गई है। इसके अलावा रिपोर्ट्स के मुताबिक अंजू ने इस्लाम कबूल करके नसरुल्लाह से निकाह कर लिया है और अपना नाम बदलकर फातिमा कर लिया है। नसरुल्लाह कई बार उन्हें अपनी बीवी बता चुका है हालांकि अंजू ने कभी नसरुल्लाह को सार्वजनिक रूप से पति नहीं कहा। पाकिस्तान की पुलिस का भी कहना है कि दोनों का कानूनी तौर पर निकाह हो गया है। अंजू को पाकिस्तान में तोहफे भी दिए गए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story