भारत
भारत से पाकिस्तान गई अंजू ने इस्लाम धर्म अपनाया, नाम रखा फातिमा, लेकिन...
jantaserishta.com
25 July 2023 4:16 PM IST

x
नई दिल्ली: भारत से पाकिस्तान गई अंजू ने इस्लाम धर्म कुबूल कर लिया है। खबरें हैं कि उसने अपने कथित फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह से पाकिस्तान में निकाह भी कर लिया है। उन दोनों के कोर्ट में जाते हुए के वीडियो भी सामने आए हैं। जानकारी के मुताबिक अंजू ने अपना नाम बदलकर फातिमा रख लिया है। इन दोनों का निकाहनामा भी सामने आ गया है। लेकिन इस सबके बावजूद नसरुल्लाह इस शादी से इनकार कर रहा है।
अंजू ने क्या कहा?
इससे पहले भारतीय मीडिया से बात करते हुए अंजू ने कहा था कि वह पाकिस्तान आई हुई हैं। इस वक्त वह पेशावर के आगे ऊपरी दीर जिले में हैं। उन्होंने कहा कि वह बिल्कुल सुरक्षित हैं और कुछ दिनों में भारत वापस आ जाएंगी। वह सिर्फ एक शादी में शामिल होने के लिए पाकिस्तान आई हैं। अंजू ने कहा कि मेरा यहां शादी करने का कोई प्लान नहीं है। मेरा मामला सीमा हैदर से अलग है और मीडिया इसे बढ़ा-चढ़ाकर दिखा रहा है। एक वीडियो में अंजू ने अपील की कि उनके परिवार को परेशान न किया जाए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





