भारत
प्यार के लिए अंजू ने पार की सरहद, पति की शिकायत के बाद FIR दर्ज
jantaserishta.com
5 Aug 2023 10:21 AM IST

x
पत्नी अंजू और उसके पाकिस्तानी प्रेमी नसरुलाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
अलवर: फेसबुक वाले प्यार के लिए पति और दो बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान भाग गई अलवर की अंजू के मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। अंजू के पति अरविंद ने अपनी पत्नी अंजू और उसके पाकिस्तानी प्रेमी नसरुलाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
अरविंद ने शुक्रवार देर रात भिवाड़ी के फूलबाग थाने में अंजू और नसरुलाह के खिलाफ शिकायत दी थी, जिस पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने आईपीसी की धाराओं 366, 494, 500, 506 व आईटी एक्ट 47/66 में मामला दर्ज कर लिया है।
बता दें कि, सीमा हैदर की तरह अपने अपने पति को छोड़ ऑनलाइन आशिक से मिलने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा पहुंची अलवर की अंजू भारत में अपने पति अरविंद को बिना बताए जयपुर घूमने जाने की बात कहकर घर से निकल गई थी। अरविंद ने बताया कि उसकी शादी 2007 में हुई थी और तब से वो और अंजू साथ रह रहे थे। दोनों भिवाड़ी में ही प्राइवेट कंपनियों में जॉब करते हैं और उनके 15 साल की बेटी और 6 साल का बेटा है।
अंजू ने 2020 में ही विदेश में नौकरी के लिए अप्लाई करने की बात कहकर अपना पासपोर्ट बनवा लिया था। पाकिस्तान पहुंचने के बाद अंजू ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कहा था कि वो अपने दोस्त से मिलने आई है और वह सही सलामत है। जल्द ही पाकिस्तान से वापस भारत आ जाएगी । उसका एक महीने का वीजा बना हुआ है।
Tagsपाकिस्तानअलवरअलवर न्यूज़अलवर पुलिसअंजूअंजू पर FIRअंजू पतिPakistanAlwarAlwar NewsAlwar PoliceAnjuFIR on AnjuAnju husband
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





