भारत

अंजलि ने राहुल गांधी के 'H फाइल्स' दावे की खोली पोल, भाजपा ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना

jantaserishta.com
5 Nov 2025 7:27 PM IST
अंजलि ने राहुल गांधी के H फाइल्स दावे की खोली पोल, भाजपा ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना
x
प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी.
नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में वोटर वेरिफिकेशन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान राहुल गांधी ने साल 2024 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव का मुद्दा उठाया।
इतना ही नहीं, उन्होंने वीडियो प्रेजेंटेशन के दौरान हरियाणा के सोनीपत की एक महिला वोटर का वीडियो दिखाकर 'वोट चोरी' का आरोप लगाया। वीडियो में महिला अपना नाम अंजलि त्यागी बताती है और कहती हैं कि वह हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली हैं।
इसी बीच, 'वोट' कटने की शिकायत करने वाली अंजलि त्यागी के दावे की सच्चाई सामने आ गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने अंजलि त्यागी का वीडियो शेयर किया है, जिसमें महिला ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के 'वोट कटने' के दावे को सिरे से खारिज कर दिया।
वीडियो में अंजलि त्यागी ने बताया कि मेरे वीडियो का गलत संदर्भ में इस्तेमाल किया गया। इसके साथ ही महिला ने राहुल गांधी के 'वोट चोरी' के आरोपों पर भी असहमति जताई। प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर किया। इसके साथ ही प्रदीप भंडारी ने लिखा, ''राहुल गांधी की झूठी खबर फिर पकड़ी गई। राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाई गई हरियाणा की महिला ने 'वोट चोरी' से इनकार किया और कहा कि राहुल गांधी ने झूठ बोला और उनके वीडियो का गलत इस्तेमाल किया। मतदाताओं ने लोकतंत्र विरोधी राहुल गांधी का पर्दाफाश किया।''
हालांकि, यह पहली बार नहीं है, जब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के 'वोट चोरी' के दावे की पोल खुली हो। इससे पहले भी बिहार में उनकी 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान रोहतास जिले की रहने वाली रंजू देवी ने अपना और परिवार के सदस्य के नाम काटने वाले आरोपों को सिरे से खारिज किया था और उनके दावे की पोल खोली थी।
इसके अलावा राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कथित तौर पर एक ब्राजील की मॉडल की फोटो दिखाते हुए दावा किया कि उसके 10 बूथ में 22 फर्जी वोट हैं। उन्होंने दावा किया कि यह हरियाणा में 25 लाख 'वोट चोरी' का एक उदाहरण है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story