भारत

जानवरों के डॉक्टर पर चली गोली, हालत नाजुक

Shantanu Roy
27 March 2024 11:26 PM IST
जानवरों के डॉक्टर पर चली गोली, हालत नाजुक
x
जांच कर रही पुलिस
भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड से बड़ी वारदात सामने आई है। एक बदमाश ने पशु चिकित्सक को गोली मार दी। डॉक्टर गाय का इलाज करने के लिए जा रहे थे इस दौरान उन पर जानलेवा हमला हो गया। वारदात के बाद आनन-फानन में घायल पशु चिकित्सक को गंभीर स्थिति में ग्वालियर रेफर किया गया जहां उनका इलाज जारी है। मामला देहात थाना क्षेत्र का है।
दरअसल मैनपुरी निवासी पशु चिकित्सक शिवदीप यादव गाय का इलाज करने कार से कुरथरा जा रहे थे। इस दौरान एक शख्स ने उन्हें गोली मार दी। गोली उनके हाथ में लगी जिससे वह घायल हो गए। उन्होंने बताया कि वे कार से जा रहे थे। इसी दौरान धर्मेंद्र वर्मा भी वहां पहुंचा जहां गाड़ी हटाने के विवाद के चलते युवक ने उन्हें गोली मार दी। फ़िलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Next Story