भारत
अनिल विज का दावा, 'राहुल गांधी जानते हैं बिहार विधानसभा चुनाव हारेंगे'
jantaserishta.com
9 Jun 2025 4:00 PM IST

x
अंबाला: हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी के उस बयान पर जोरदार पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र चुनाव में 'मैच फिक्सिंग' का दावा किया था। विज ने कहा कि राहुल गांधी जानते हैं कि कांग्रेस पार्टी बिहार का विधानसभा चुनाव हार रही है, इसलिए हार से पहले ही कहानियां बुनने लगे हैं।
सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान अनिल विज ने कहा, "राहुल गांधी का राजनीतिक रोना सिर्फ दिखावा है। रोने के कई तरीके हैं। जब भी वे हारते हैं, तो वे ईवीएम या चुनाव आयोग को दोष देते हैं। लेकिन जब वे हिमाचल प्रदेश में जीतते हैं, तो कोई शिकायत नहीं होती। जब वे कर्नाटक में जीतते हैं, तो वे नाचते-गाते हैं, कोई शिकायत नहीं होती। लेकिन जब हारते हैं तो चुनाव आयोग और ईवीएम पर सवाल खड़े करते हैं। राहुल गांधी अपनी हार स्वीकार करने के बजाय, कांग्रेस पार्टी दूसरों पर आरोप लगाती रहती है। अब जब बिहार चुनाव में उनकी करारी हार सामने है, तो वे क्या कहेंगे।"
आरएसएस पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के एक बयान पर अनिल विज ने कहा कि मैं उन्हें सलाह देता हूं कि संघ पर कोई टिप्पणी करने से पहले वह शाखा में आएं। क्योंकि, किसी पर टिप्पणी करने से पहले उनके बारे में जान लेना चाहिए।
आयुष्मान योजना को लेकर हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के एक बयान पर अनिल विज ने कहा कि पैसे तो दिए जा रहे हैं, हर महीने प्रक्रिया पूरी होने के बाद बिल दिए जाते हैं। दरअसल, हुड्डा ने आरोप लगाया था कि योजना के लिए सरकार के पास पैसे नहीं हैं।
हरियाणा में प्रीपेड मीटर लगाने की योजना पर अनिल विज ने कहा कि यह एक व्यवस्थित योजना है। पूरे देश में प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे। जैसे प्रीपेड मोबाइल फोन में आप बाजार से वाउचर खरीदते हैं और उसका इस्तेमाल करते हैं, वैसे ही लोगों के घरों में प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे। सबसे पहले सभी सरकारी दफ्तरों में, सभी सरकारी कर्मचारियों के यहां और सभी सरकारी संस्थानों में प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे। इसे चरणबद्ध तरीके से लागू करने की योजना है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





