भारत
एनकाउंटर में ढेर हुए अनिल दुजाना की संपत्ति होगी कुर्क, कार्रवाई शुरू
jantaserishta.com
10 May 2023 9:48 AM IST

x
8 संपत्ति की गई हैं चिन्हित.
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात बदमाश अनिल दुजाना के एनकाउंटर के बाद पुलिस ने उसकी अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति पर भी कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। पुलिस ने इस दौरान उसकी करीब 8 संपत्ति को चिन्हित किया है। जो कि पुलिस के द्वारा कुर्क की जाएगी। अब तक पुलिस अनिल दुजाना और उसके गुर्गों की करीब 2 करोड़ 21 लाख रुपए की प्रॉपर्टी को कुर्क कर चुकी है।
एसटीएफ से मुठभेड़ में पश्चिम उत्तर प्रदेश का कुख्यात बदमाश अनिल दुजाना ढेर हो गया था। उसकी मौत के बाद से अब लोग पुलिस के पास आ रहे हैं और उसकी अवैध संपत्ति के बारे में जानकारी भी दे रहे हैं। डीसीपी राम बदन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अनिल दुजाना की मौत के बाद लोगों का सहयोग मिल रहा है। जिससे पता लग रहा है कि उसके द्वारा डरा धमकाकर और अवैध रूप से काफी संपत्ति अर्जित की गई थी। काफी संपत्ति उसके गुर्गों के द्वारा भी अर्जित की गई थी। उन सभी को अब चिन्हित किया जा रहा है। करीब आठ प्रॉपर्टी चयनित की गई है जल्दी ही कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया था। जिसमें गौतम बुध नगर के माफियाओं की अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्तियों को कुर्क किया गया था। उसी के तहत अब तक अनिल दुजाना और उसके गुर्गों की करीब दो करोड़ 21 लाख रुपए की अवैध प्रॉपर्टी को कुर्क किया जा चुका है। उसकी मौत के बाद उसकी अन्य प्रॉपर्टी के बारे में भी जानकारी मिल रही है, उस प्रॉपर्टी को भी जल्द से जल्द कुर्क किया जाएगा। कमिश्नरटेंट लागू होने के बाद से ही गौतम बुध नगर में अनिल दुजाना, सुंदर भाटी, रणदीप भाटी और अन्य माफियाओं की करोड़ों रुपए की संपत्ति जब्त की जा चुकी है।
Tagsअनिल दुजानाअनिल दुजाना सम्पत्तिकुर्कसम्पत्ति कुर्कAnil DujanaAnil Dujana propertyattachmentproperty attachment
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





