भारत
अनिल देशमुख ने कहा- भाजपा में शामिल होने और एमवीए सरकार गिराने का था ऑफर
jantaserishta.com
24 May 2023 12:40 PM IST

x
फाइल फोटो
मुंबई (आईएएनएस)| चार महीने में दूसरी बार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने दावा किया कि उन्हें भाजपा में शामिल होने और तत्कालीन महा विकास अघाड़ी सरकार को गिराने का ऑफर दिया गया था। देशमुख ने कहा कि कथित प्रस्ताव दो साल पहले आया था और वह भी तब जब उन्हें कथित भ्रष्टाचार के आरोप में जेल भेजा गया था।
देशमुख ने एक निजी मराठी समाचार चैनल से कहा, अगर मैंने उस ऑफर को स्वीकार कर लिया होता, तो एमवीए सरकार बहुत पहले ही गिर गई होती.. लेकिन मैंने इसे अस्वीकार कर दिया और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा कार्रवाई का सामना किया। इससे पहले, फरवरी में भी देशमुख ने विपक्षी नेताओं के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेंसियों के खुलेआम दुरूपयोग की बात करते हुए इसी तरह का दावा किया था।
एमवीए के सहयोगी और शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने कहा कि वह देशमुख द्वारा किए गए दावे से अवगत हैं और इसी तरह की पेशकश अन्य एमवीए नेताओं को भी की गई थी, लेकिन वे भाजपा के दबाव में नहीं झुके। राकांपा नेता के बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने देशमुख के बयान को सिरे से खारिज कर दिया और उन्हें याद दिलाया कि वह ''केवल जमानत पर जेल से बाहर'' हैं।
बावनकुले ने चेताया, अदालत ने स्वास्थ्य के आधार पर उन्हें जमानत दी है.. मामले की सुनवाई अभी भी जारी है और उनका बयान अदालत की अवमानना के समान है। अगर वह इस तरह के बयान देना जारी रखते हैं, तो हम अदालत में शिकायत करेंगे।
देशमुख कथित भ्रष्टाचार और मनी-लॉन्ड्रिंग के मामलों में लगभग 13 महीने तक जेल में रहे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





