भारत
गढ़वाल के बिलकेदार में अनिल बलूनी का प्रचार अभियान, कहा पीएम मोदी का थर्ड टर्म तय
jantaserishta.com
13 April 2024 2:54 PM IST

x
श्रीनगर: उत्तराखंड लोकसभा चुनाव में अब बस महज 5 दिनों का ही समय बचा हुआ है। शनिवार को बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के बिलकेदार में जनसंपर्क करने पहुंचे। लोगों ने उनका माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
अनिल बलूनी ने यहां सभी से उनका साथ और आशीर्वाद के साथ अपने लिए समर्थन भी मांगा। जहां बुजुर्गों ने उनके सिर पर हाथ रखकर उनको अपना आशीर्वाद दिया, वहीं मातृशक्ति ने भी उन्हें अपना आशीर्वाद दिया।
बलूनी ने कहा कि आज श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चुनाव प्रचार के क्रम में अलकनंदा नदी के किनारे बसे बिलकेदार से आज की यात्रा प्रारंभ की। बिलकेदार के संभ्रांत नागरिकों का असीम स्नेह और आशीर्वाद मुझे प्राप्त हुआ। क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत एवं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ जन संवाद जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन, नेतृत्व और मार्गदर्शन की देश पुनः तीसरी बार प्रतीक्षा कर रहा है।
प्रचार यात्रा में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केसर सिंह रावत, पूर्व विधायक मुकेश कोहली, जितेंद्र रावत, लखपत सिंह भंडारी, मंडल अध्यक्ष हिम्मत सिंह नेगी प्रमुख रूप से साथ थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





