भारत

चुनाव प्रचार के लिए श्रीनगर पहुंचे अनिल बलूनी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

jantaserishta.com
20 March 2024 5:24 PM IST
चुनाव प्रचार के लिए श्रीनगर पहुंचे अनिल बलूनी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
x
श्रीनगर: लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद प्रत्याशी प्रचार में जुट गए हैं। उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को प्रथम चरण में वोटिंग होनी है। इसी बीच पौड़ी से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी बुधवार को चुनाव प्रचार के लिए श्रीनगर पहुंचे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत भी मौजूद रहे।
भाजपा प्रत्याशी के श्रीनगर पहुंचने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने भी जनता का अभिवादन किया। इस दौरान अनिल बलूनी के समर्थन में नारे भी लगाए गए।
उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आम जनता विकास केंद्रित सोच के साथ आगे बढ़ रही है और देश को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभा रही है।
उन्होंने आगे कहा कि हमने पौड़ी में उत्तराखंड के गौरव देश के प्रथम सीडीएस जनरल विपिन रावत को समर्पित एक तारामंडल एवं माउंटेन म्यूजियम के निर्माण की आधारशिला रखी है, जो पौड़ी को पर्यटन का केंद्र बनाएगी। अगले पांच साल में गढ़वाल का मुकुट पौड़ी विकास की नई इबारत लिखेगा और 'विकसित उत्तराखंड, विकसित गढ़वाल' के सपने को साकार करेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story