भारत
मतदान करने से पहले कंडोलिया मंदिर पहुंचे अनिल बलूनी, लिया आशीर्वाद
jantaserishta.com
19 April 2024 11:11 AM IST

x
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों पर शुक्रवार सुबह से ही मतदान चल रहा है। लोगों में काफी उत्साह है। लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए घरों से बाहर निकल कर मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं।
लोकसभा चुनाव की गढ़वाल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी मतदान करने से पहले कंडोलिया मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने पूजा अर्चना की। बलूनी ने बताया कि भाजपा और कांग्रेस का कोई मुकाबला नहीं है। भाजपा अपनी पांचो सीटें पूर्ण बहुमत से जीत रही है।
यहां से वो अपने गांव नकोट मतदान करने रवाना हो गए। उन्होंने सभी मतदाताओं से कहा कि बढ़ चढ़कर अपने मत का प्रयोग करें और भाजपा को पूर्ण बहुमत से जिताएं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





