भारत

ANI के कैमरापर्सन और पत्रकार को प्रदर्शनकारियों ने पीटा, दोनों बुरी से घायल

Nilmani Pal
15 Feb 2024 8:49 AM GMT
ANI के कैमरापर्सन और पत्रकार को प्रदर्शनकारियों ने पीटा, दोनों बुरी से घायल
x
ब्रेकिंग वीडियो

दिल्ली। दिल्ली-हरियाणा सिंघू सीमा के पास प्रदर्शनकारियों की भीड़ ने एएनआई कैमरापर्सन और एक अन्य पत्रकार को बुरी तरह पीटा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किसान आंदोलन को लेकर कहा है कि हम इनके दिल्ली जाने के खिलाफ नहीं हैं। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलनकारियों का तरीका ठीक नहीं है। इसलिए हमें उनको सीमा पर रोकना पड़ रहा है। इसके अलावा सरकार हर वक्त बातचीत के लिए तैयार है।

बता दें कि 'दिल्ली चलो' की कोशिश में लगे किसानों और सरकार के बीच तीसरे दौर की बातचीत होने जा रही है। इसी बीच SKM यानी संयुक्त किसान मोर्चा ने शुक्रवार को भारत बंद बुलाया है। खबर है कि तीन केंद्रीय मंत्री चंडीगढ़ में किसानों के साथ उनकी मांगों को लेकर चर्चा करने की तैयारी कर रहे हैं। इनमें अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्यानंद राय का नाम शामिल है। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने यह जानकारी दी है।

इससे पहले दोनों पक्षों के बीच दो बैठकें बेनतीजा रही हैं। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा फसलों के लिए एमएसपी पर कानून और ऋण माफी सहित अपनी विभिन्न मांगों के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के लिए 'दिल्ली चलो' आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं। बुधवार को पंजाब और हरियाणा सीमाओं पर जमकर बवाल हुआ।


Next Story