भारत
शादी का प्रस्ताव ठुकराने से बौखलाए युवक ने युवती का गला रेता, अस्पताल में भर्ती सॉफ्टवेयर इंजीनियर
jantaserishta.com
21 Jun 2023 3:46 PM IST

x
फाइल फोटो
फूड डिलीवरी बॉय का काम करने वाला गणेश पीड़िता से शादी करना चाहता था, जो उसका रिश्तेदार है।
हैदराबाद: शादी से इनकार करने पर बौखलाए एक युवक ने 22 वर्षीया सॉफ्टवेयर इंजीनियर का गला काट दिया। आनन-फानन में युवती को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार देर रात नरसिंगी थाना क्षेत्र के पुप्पलगुड़ा में हुई। पुलिस के मुताबिक, फूड डिलीवरी बॉय का काम करने वाला गणेश पीड़िता से शादी करना चाहता था, जो उसका रिश्तेदार है।
बता दें कि आंध्र प्रदेश के पलनाडू जिले के पिदुगुरल्ला की रहने वाली लड़की ने युवक के साथ शादी करने से इनकार कर दिया था। लड़की हैदराबाद में एक कंपनी में काम करती है और गाचीबावली इलाके के एक छात्रावास में रहती है। जानकारी मिली है कि गणेश मंगलवार देर रात हॉस्टल गया और युवती को पुप्पलागुड़ा में टी-ग्रिल होटल के पास एक जगह पर ले गया। युवक ने उसी जगह एक बार फिर युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। लेकिन युवती ने उसका यह प्रस्ताव ठुकरा दिया।
दोनों में हुई कहासुनी के दौरान युवक ने अपने बैग में रखा चाकू निकाला और युवती पर हमला कर दिया। लड़की के गले, चेहरे और हाथों पर चाकुओं से वार किए गए हैं। राहगीरों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लड़की को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल गणेश की गिरफ्तारी की जा चुकी है। पुलिस ने बताया कि वह आगे की जांच में जुटी है।
Tagsशादी का प्रस्तावशादीयुवती का गला रेतायुवकयुवतीहैदराबादहैदराबाद न्यूज़हैदराबाद पुलिसmarriage proposalmarriagegirl's throat slitboygirlhyderabadhyderabad newshyderabad police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





