भारत

आक्रोशित: जब विधायक ने कहा- बैठ जा मेरे लाल, बैठ जा, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
31 July 2022 8:18 AM IST
आक्रोशित: जब विधायक ने कहा- बैठ जा मेरे लाल, बैठ जा, जानें पूरा मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

कानपुर: कानपुर नगर निगम के सदन में समाजवादी पार्टी विधायक इरफान सोलंकी को लेकर शनिवार को बखेड़ा खड़ा हो गया. सदन की कार्यवाही के दौरान मौजूद सपा विधायक ने एक बीजेपी पार्षद को लेकर ऐसी टिप्पणी कर दी कि दूसरे BJP पार्षद भी भड़क गए और सदन में जमकर नारेबाजी करने लगे. इस वाकए का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

दरअसल, कानपुर में नगर निगम के सदन में बीते रोज बजट पास किया गया था. इसी को लेकर कांग्रेस, बीजेपी और सपा पार्षदों के बीच बहसबाजी चल रही थी. उसी दौरान सपा पार्षदों और बीजेपी पार्षदों में बहस हो गई. इसी बीच, सदन में उपस्थित जब सपा विधायक इरफान सोलंकी के बोलने का नंबर आया, वैसे ही बीजेपी के पार्षदों ने अपनी-अपनी जगह खड़े होकर उनको टोकना शुरू कर दिया.
जिस पर सपा विधायक इरफान सोलंकी ने एक पार्षद को देखकर कहा, 'बैठ जा मेरे लाल, बैठ जा.' उनके ऐसा बोलते ही बीजेपी पार्षद एकदम से आक्रोशित हो गए और सदन में जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन करने लगे. हालांकि, बाद में विवाद बढ़ता देख कर मेयर प्रमिला पांडेय ने सदन को स्थगित कर दिया.
सपा विधायक इरफान सोलंकी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है, जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं, 'बैठ जा मेरे लाल, बैठ जा'.
इस मामले पर सपा विधायक सोलंकी ने कहा, ''यह हमारा आपसी प्रेम भाव का संदेश था. सदन में सभी पार्षद एक दूसरे से बातचीत करते रहते हैं, इसलिए मैंने ऐसा कहा था कि मेरी बात सुनो, उठकर टोको मत. इसमें मैंने उनको कुछ गलत तो नहीं कहा.''

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story