भारत

OMG! भड़का रहिस, फायरिंग करके बेजुबान को मार डाला, वजह जानकर दंग रह जाएंगे

jantaserishta.com
27 Jan 2023 5:48 PM IST
OMG! भड़का रहिस, फायरिंग करके बेजुबान को मार डाला, वजह जानकर दंग रह जाएंगे
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

मोहल्ले के लोग दोनों कुत्तों को लेकर काकादेव थाने पहुंचे, जहां पुलिस से केस दर्ज करने की मांग की, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया. इसके बाद दूसरे दिन दोपहर 12 बजे जब पुलिस ने केस दर्ज किया.
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में बिजनेसमैन ने दो बेजुबान कुत्तों को सिर्फ इसलिए गोली मार दी, क्योंकि वह उसके बगीचे के पास गंदगी कर रहे थे. इनमें एक कुत्ते की मौत हो गई, वहीं एक कुत्ता घायल है. मोहल्ले वालों ने इस मामले में घायल कुत्ते को लेकर थाने में प्रदर्शन किया और बिजनेसमैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है.
मोहल्ले के लोग घायल कुत्ते को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले गए. कानपुर के सर्वोदय नगर इलाके में हाई प्रोफाइल लोग रहते हैं. यहां बिजनेसमैन ज्ञानेंद्र शर्मा का बंगला है. लोगों का आरोप है कि गुरुवार की रात मोहल्ले के दो कुत्ते ज्ञानेंद्र के बंगले की जाली के पास खड़े थे, तभी अंदर से ज्ञानेंद्र शर्मा निकले और उन्होंने लाइसेंसी राइफल से दोनों कुत्तों को गोली मार दी. इससे एक कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा कुत्ता गर्दन में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया.
इस घटना को लेकर जब मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया तो ज्ञानेंद्र ने उन्हें भी मारने की धमकी दी. इसके बाद मोहल्ले के लोग दोनों कुत्तों को लेकर काकादेव थाने पहुंचे, जहां पुलिस से केस दर्ज करने की मांग की, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया. इसके बाद दूसरे दिन दोपहर 12 बजे जब पुलिस ने केस दर्ज किया.
कुत्ते की लाश को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. घायल कुत्ते को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया. मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि बिजनेसमैन ज्ञानेंद्र दबंग है. वहीं पुलिस का कहना है कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है. मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी. ज्ञानेंद्र शर्मा के खिलाफ मोहल्ले की पर्वतारोही गुड़िया ठाकुर ने एफआईआर दर्ज कराई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story