भारत

बिजली न आने से नाराज लोगों ने रोड पर लगाया जाम, मौके पर पहुंची पुलिस

jantaserishta.com
24 Jun 2023 10:37 AM IST
बिजली न आने से नाराज लोगों ने रोड पर लगाया जाम, मौके पर पहुंची पुलिस
x

DEMO PIC 

कॉलोनी के लोग महिलाओं पुरुषों और बच्चों के साथ रोड पर आ गए और हाथ में लाठी डंडा लेकर उन्होंने रोड को जाम कर दिया।
गाजियाबाद: बढ़ती गर्मी के कारण बिजली का लोड लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके कारण गाजियाबाद के कई इलाकों में या तो वोल्टेज कम आ रहा है या बिजली कई घंटों तक गायब है। बिजली की समस्या को लेकर लोग परेशान हैं और आम लोग सड़कों पर भी उतर आए हैं। बीती रात गाजियाबाद के नंदग्राम थाने के सेवानगर गली नंबर 10 में सुबह छह से रात नौ बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने पर देर रात लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कॉलोनी के लोगों ने सोमवार बाजार कट पर पहुंचकर दिल्ली-मेरठ रोड पर जाम लगा दिया। कॉलोनी के लोग महिलाओं पुरुषों और बच्चों के साथ रोड पर आ गए और हाथ में लाठी डंडा लेकर उन्होंने रोड को जाम कर दिया। करीब 25 मिनट तक गाजियाबाद-मेरठ रोड जाम रहा और उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों से बात की और साथ ही साथ लोगों को समझा-बुझाकर रोड को खुलवाया।
हंगामा कर रहे लोगों ने कहा कि सुबह से बिजली नहीं आने से पानी की भी समस्या बढ़ गई है। लोगों ने कहा कि जब तक बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं की जाती है, तब तक वह रोड से नहीं हटेंगे। पुलिसकर्मियों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से बात की। पता चला कि ओवरलोडिंग के कारण कई दिनों से लो वोल्टेज और हाई वोल्टेज की समस्या बनी हुई थी। एसडीओ एसएन पटेल ने बताया कि ट्रिपिंग की समस्या के स्थायी निराकरण के लिए उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने का काम चल रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story