भारत

भड़के नेताजी! कांग्रेस विधायक ने टोलकर्मी को जड़ा तमाचा, जानें वजह

jantaserishta.com
28 Oct 2022 12:33 PM IST
भड़के नेताजी! कांग्रेस विधायक ने टोलकर्मी को जड़ा तमाचा, जानें वजह
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो।
हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले एक वीडियो वायल हुआ है. जहां पर बरही से कांग्रेसी विधायक उमाशंकर यादव अकेला टोल प्लाजाकर्मी को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फिलहाल मामले की कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है. MLA उमाशंकर अकेला दबंग छवी वाले नेता हैं. इस मामले पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर का कहना हैं कि वह विधायक से बात करेंगे. किन परिस्थितियों में उन्हें ऐसा करना पड़ा.
वहीं बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शहदेव का कहना है कि सत्तारूढ़ दल के विधायक सत्ता के हनक में रहते हैं. उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. कुछ लोगों का कहना है कि टोलकर्मियों की रंगदारी के भी कई बार सामने आ चुकी है. इससे पहले मांडर में एक थाना प्रभारी से बदतमीजी का मामला सामने आया था. वहां थाना प्रभारी को बार-बार टोलकर्मी आईकार्ड दिखाने को कह रहे थे. टोल प्लाजा पर जनप्रतिनिधि, सरकारी अधिकारी समेत कई लोगों की सूची होती. बावजूद इसके टोलकर्मी आम लोगों से भी बदतमीजी करते हैं.
इस दौरान आजतक की टीम ने उमाशंकर यादव अकेले से बात करने की कोशिश की. लेकिन दोनों नंबर स्विच ऑफ आ रहे हैं. बताया जा रहा है कि टोल प्लाजा पर VIP एंट्री के लिए बनी लेन बंद थी. बैरिकेडिंग खोलने में थोड़ा समय लगा जिसकी वजह से विधायक नाराज हो गए और बहस शुरू हो गई. बात इतनी बढ़ गई कि विधायक ने टोलकर्मी अजय यादव को थप्पड़ जड़ दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story