भारत
बाप रे! अवैध संबंध से गुस्साए पति ने काटी नाक, पत्नी की निकली चीख
jantaserishta.com
19 Jun 2025 4:01 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
आरोपी गिरफ्तार.
हरदोई: लव अफेयर को लेकर अक्सर ही मामले सामने आते रहते हैं। कुछ मामलों में बात इतनी बढ़ जाती है कि पति-पत्नी एक-दूसरे पर हमला बोलने से भी नहीं चूकते। ऐसा ही एक मामला यूपी के हरदोई जिले से सामने आया है। यहां एक महिला का अपने प्रेमी के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। महिला के दो बच्चे भी हैं। इसकी जानकारी महिला के पति को नहीं थी। महिला अपने प्रेमी से चोरी-छिपे मिलती थी। महिला का उसके प्रेमी संग अवैध संबंध भी थे। एक दिन महिला अपने प्रेम के साथ ही रंग-रेलियां मना रही थी। पति को जब इसकी जानकारी तो वह मौके पर पहुंच गया। उसने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी की बाहों में देखा तो वह शर्मसार हो गया। इसके बाद युवक का खून खौल उठा। पति ने इसका विरोध किया तो पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। ताव में आकर पति ने अपने दांतों से पत्नी की नाक ही चबा डाली घटना से महिला पूरी तरह से लहूलुहान हो गई।पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
पूरा मामला हरियावां थाना क्षेत्र के देवरिया प्रसिद्ध नगर का है। जानकारी के अनुसार शादीशुदा महिला का अपने प्रेमी संग प्रेम-प्रसंग चल रहा थ। महिला के दो बच्चे भी हैं। इस बात की जानकारी जब पति को हुई तो वह उस पर नजर रखने लगा। एक दिन पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। महिला प्रेमी की बाहों में आपत्तिजनक हालत में थी। बीवी को गैर मर्द की बाहों में देखकर पति आ बबूला हो गया। पति-पत्नी के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद पति ने अपने दांतों से ही पत्नी की नाक चबा डाली। नाक काटने से महिला दर्द के मारे चीख पड़ी।
महिला पूरी तरह से लहूलुहान हो गई। उसके तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के घर वालों ने दामाद के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। महिला को गंभीर अवस्था में लखनऊ रेप कर दिया गया। महिला ने पति और ससुराल वालों पर उसे जान से मार देने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने बताया कि पति ने पत्नी पर जानलेवा हमला किया था, जिससे वह घायल हो गई। हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





