गुस्से में ड्राइवर ने युवक को कार से उड़ाया, हालत गंभीर

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में रोड रेज की वारदात सामने आई है. यहां कार में स्क्रैच लगने के विवाद में एक कार सवार ने दूसरे सवार युवक को रौंदने की कोशिश की है. घटना नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे की है. आरोपी चालक ने अचानक कार को बैक किया और युवक को रौंदते हुए निकल गया. घटना में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद आरोपी कार सवार भाग निकले.
नोएडा में 30 साल के आयुष मोतवानी का कुछ कार वालों से विवाद हुआ। आयुष मोबाइल से वीडियो बनाने लगे तो कारवाले उन्हें कुचलकर भाग निकले, हालत गंभीर है।#Noida #Up pic.twitter.com/eJ47YfQjwW
— Sachin Gupta | सचिन गुप्ता (@sachingupta787) May 1, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





