भारत

इतना गुस्सा! इंस्टाग्राम पोस्ट से नाराज, आरोपी ने की युवक की हत्या

jantaserishta.com
11 Jan 2023 5:50 PM IST
इतना गुस्सा! इंस्टाग्राम पोस्ट से नाराज, आरोपी ने की युवक की हत्या
x
लड़की के साथ अफेयर था, उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पोस्ट पर इस रिलेशनशिप का खुलासा किया था।
सुरेंद्रनगर (सौराष्ट्र)(आईएएनएस)| गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले के चोटिला शहर में इंस्टाग्राम पोस्ट को लेकर युवक की हत्या के मामले में दो लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
इंस्टाग्राम पोस्ट से नाराज आरोपी ने मंगलवार शाम को युवक को चाकू मार दिया। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार सुबह पीड़ित ने दम तोड़ दिया।
पीड़ित के परिजन राजू ने एक शिकायत में कहा, राहुल, जिसका कुछ समय पहले पायल नाम की लड़की के साथ अफेयर था, उसने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पोस्ट पर इस रिलेशनशिप का खुलासा किया था। वहीं लड़की की सुरेंद्रनगर के एक दर्शन बाजीपारा से शादी हो गई। राहुल के इंस्टा पोस्ट से नाराज दर्शन ने अपने दोस्त नवाब मकवाना के साथ मिलकर मंगलवार को चोटिला शहर में उसपर चाकू से हमला कर दिया।
खून से लथपथ राहुल को पहले चोटिला सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे राजकोट के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया। बुधवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। दर्शन और नवाब पर मामला दर्ज किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story