भारत

बहन के प्रेम संबंध से नाराज भाई ने प्रेमी की कर दी हत्या, धोखे से बुलाकर गला रेता

jantaserishta.com
23 May 2023 12:15 PM IST
बहन के प्रेम संबंध से नाराज भाई ने प्रेमी की कर दी हत्या, धोखे से बुलाकर गला रेता
x
शव बरामदगी के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है।
गोपालगंज (आईएएनएस)| बिहार के गोपालगंज जिले के जादोपुर थाना क्षेत्र में यूपी के युवक के शव बरामदगी के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस का दावा है कि प्रेम प्रसंग में यूपी के युवक को धोखे से बुलाकर उसकी प्रेमिका के भाई ने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।
गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि 13 मई को बरईपट्टी गांव में गंडक नदी के किनारे से एक युवक का शव बरामद किया गया था। इसके बाद पुलिस जांच में जुटी। इस दौरान 18 मई को सूचना मिली कि यूपी के लखीमपुर खीरी गांव का विशाल कुमार नाम का युवक 12 मई से लापता है। पुलिस ने तस्वीर से मिलान किया, तो मृतक की पहचान हुई।
पुलिस ने जांच के क्रम में पाया कि विशाल का दुखहरण गांव की रहनेवाली एक लड़की से प्रेम संबंध है। ये दोनों दिल्ली में शादी भी कर चुके हैं। लड़की ने दिल्ली से वापस आकर खुद यह बात अपने परिजनों को बताई। बहन का यह प्रेम विवाह भाई गौतम कुमार को बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने उसके प्रेमी की हत्या की योजना बना ली।
पुलिस का दावा है कि विकास को गौतम ने धूमधाम से विवाह कराने के बहाने 12 मई को गोपालगंज बुलाया और अपने दोस्त के साथ मिलकर गला रेतकर उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जादोपुर थाना क्षेत्र के मसानथाना गांव से आरोपी रंजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मुख्य आरोपी प्रेमिका के भाई की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हत्या में प्रयुक्त किये गये चाकू, स्कूटी, मृतक का मोबाइल और पर्स को पुलिस ने बरामद किया है। बताया जाता है विकास का गोपालगंज की लड़की से सोशल मीडिया के जरिए जान पहचान हुई थी और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story