भारत

लव मैरिज से नाराज: दामाद का कत्ल, सास-ससुर सहित 5 को उम्रकैद

jantaserishta.com
30 Oct 2024 1:41 PM IST
लव मैरिज से नाराज: दामाद का कत्ल, सास-ससुर सहित 5 को उम्रकैद
x
बेटी ने अकेले लड़ाई लड़ अपने घरवालों को सजा दिलवाई.
जयपुर: अपनी बेटी के प्रेम विवाह से नाराज होकर दामाद की हत्या कराने वाले सास-ससुर समेत 5 लोगों को जयपुर की निचली अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. बेटी ने पति की हत्या के बाद अकेले इंसाफ की लड़ाई लड़ते हुए अपने पूरे परिवार को सजा दिलवाई.
इस हत्याकांड में बेटी के पिता जीवणराम, मां भगवानी देवी, साला भगवाना राम, शूटर विनोद और रामदेव को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. परिवार के दो अन्य आरोपियों को कोर्ट ने संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया है.
जयपुर के करणी विहार पुलिस थाने ने जांच में यह खुलासा किया था कि जीवणराम की बेटी ममता ने केरल के रहने वाले इंजीनियर अमित नायर से 2012 में परिवार की मर्ज़ी के ख़िलाफ़ प्रेम विवाह किया था. हालांकि, इसके बाद बेटी ने पिता की संपत्ति से अपना हाथ भी त्याग दिया था और अपने पति के साथ केरल में रहने चली गई थी.
मगर साज़िश करके मां-पिता ने लड़की को वापस बुलाया और बगल में मकान दिलवा दिया. फिर बेटे और दामाद के साथ प्रेम से रहने लगे. इतने प्यार के साथ बेटी-दामाद को साथ रखते थे कि उन्हें शक ही नहीं हुआ कि माता-पिता के दिमाग में क्या चल रहा है.
इस बीच, मां-बाप ने बेटे के साथ मिलकर हत्या करने के लिए दो शूटर विनोद और रामदेव को सुपारी दी. साल 2017 में सुबह-सुबह जब हीरापुरा स्थित अपने मकान से अमित नायर बाहर निकला तो उसे भाड़े के शूटरों ने चार गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया.
हत्या के बाद पिता जीवरणराम ने शूटरों को बस से अजमेर रोड छोड़ा, जहां से वो अहमदाबाद भाग गए. हत्या के बाद पूरा परिवार गांव डीडवाना चले गए. मगर लड़की ने अकेले लड़ाई लड़ अपने घरवालों को सजा दिलवाई.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story