भारत
बड़ी बहन की डांट: किशोरी ने की आत्महत्या, सहेली के साथ उसके बॉयफ्रेंड से मिलने गई थी
jantaserishta.com
30 Aug 2024 4:06 PM IST

x
कोई सुसाइड नोट नहीं मिला.
इंदौर: मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में एक किशोरी अपनी बड़ी बहन की डांट से इतनी क्षुब्ध हुई कि उसने फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
आजाद नगर के मदीना नगर में रहने वाली नौवीं की छात्रा आविया फरीद शाह ने गुरुवार रात फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस को जांच में पता चला है कि अविया अपनी सहेली के साथ उसके बॉयफ्रेंड से मिलने चली गई थी। आविया अपनी सहेली के साथ स्कूल से छुट्टी लेकर सहेली के बॉयफ्रेंड से मिलने गई थी। यह बात जब आविया की बड़ी बहन को पता चली तो उसने डांट लगाई। गुरुवार की देर शाम को आविया किचन में किसी काम का बहाना बनाकर गई और उसने फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को उतारकर अस्पताल भेजा और शुक्रवार को उसका पोस्टमार्टम किया गया।
आविया के पिता ने बताया है कि दो दिन पहले उनकी बेटी स्कूल नहीं गई और अपनी सहेली के साथ उसके मित्र से मिलने जा पहुंची। यह बात तब पता चली जब आविया की बड़ी बहन टिफिन लेकर स्कूल पहुंची थी। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि आविया स्कूल आई ही नहीं है। उसके बाद पता चला कि वह अपनी सहेली के साथ उसके दोस्त से मिलने गई थी। इस मामले को छुपाने के लिए आविया के सिर पर सहेली ने किसी मजबूत चीज से हमला किया और खुद को भी घायल कर लिया। उसके बाद दुर्घटना होने की बात कही। आखिरकार उन्होंने स्वीकार किया कि दोनों आविया की सहेली के बॉयफ्रेंड से मिलने गई थीं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





