भारत
होटल कारोबारी की हत्या पर फूटा गुस्सा, हाइवे जाम, बंद रहीं दुकानें
jantaserishta.com
24 Feb 2023 9:55 AM IST

x
जनाक्रोश फूट पड़ा।
रांची (आईएएनएस)| झारखंड के लोहरदगा जिला अंतर्गत कूड़ू बाजार निवासी होटल कारोबारी प्रदीप साहु की हत्या को लेकर गुरुवार को जनाक्रोश फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने व्यवसायी के शव के साथ रांची-लोहरदगा हाइवे को घंटों जाम किए रखा। इस हत्याकांड के विरोध में कुड़ू बाजार की दुकानें भी बंद रहीं। लोग हत्यारों की गिरफ्तारी और मारे गए कारोबारी के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग कर रहे थे।
कारोबारी का शव गुरुवार सुबह ही एक पुल के नीचे बरामद किया गया था। बताया गया कि वे आखिरी बार बुधवार की रात ब्लॉक मैदान में एक शादी समारोह में देखे गए थे। इसके बाद से वह लापता थे। इसी बीच उनके घरवालों ने काफी खोजबीन की, परंतु उनके बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिल पा रही थी। गुरुवार की सुबह पुल के नीचे एक शव को देखकर स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना कुडू पुलिस को दी। बाद में शव की शिनाख्त प्रदीप साहू के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक हत्या धारदार हथियार से की गई है। शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
हत्या की शहर पूरे कस्बे में तेजी से फैली और देखते-देखते सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। लोगों का कहना था कि हाल के दिनों में अपराध की घटनाओं में वृद्धि हुई है। आम लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह, पुलिस निरीक्षक मंटू कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद दोपहर बाद सड़क जाम हटा लिया गया। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Tagsझारखंडलोहरदगाझारखंड न्यूज़झारखंड पुलिसहोटल कारोबारी की हत्याहत्याJharkhandLohardagaJharkhand NewsJharkhand Policemurder of hotel businessmanmurder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





