भारत
किडनैप के बाद बच्चे की हत्या: फूटा गुस्सा, सड़क पर उतरे लोग
jantaserishta.com
8 March 2023 11:37 AM IST

x
थाने का किया घेराव.
रांची (आईएएनएस)| रांची के बरियातू थाना क्षेत्र से किडनैप किए गए 9 वर्षीय बालक शौर्य की हत्या पर मंगलवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों लोगों ने रांची पुलिस पर विफलता और लापरवाही का आरोप लगाते हुए बरियातू थाने का घेराव किया और राजभवन-बूटी रोड को जाम कर दिया। बच्चे का शव जब पोस्टमार्टम के लिए रिम्स लाया गया तो वहां भी भारी संख्या में जुटे लोगों ने हंगामा किया।
शौर्य का अपहरण बीते शुक्रवार की शाम एदलहातू इलाके से उस वक्त कर लिया गया था, जब वह घर के पास एक दुकान से बिस्किट खरीदने गया था। वह काफी देर तक घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू हुई। पुलिस को तत्काल घटना की सूचना दी गई। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि उसका अपहरण एक सफेद कार पर सवार लोगों ने किया है। फुटेज में दिख रहा है कि कार पर सवार एक व्यक्ति बच्चे को अपनी तरफ बुलाता है, उससे कुछ देर बात करता है और इसके बाद उसे कार में खींच लेता है। माना जा रहा है कि कार पर सवार कोई व्यक्ति बच्चे का परिचित रहा होगा।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज में कार के नंबर के आधार पर तफ्तीश शुरू की तो पता चला कि कार में लगा नंबर फर्जी था। बच्चे के पिता राजू गोप व्यवसायी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उसकी किसी से रंजिश नहीं है। पुलिस यह मानकर चल रही थी कि अपहरण संभवत: फिरौती के लिए किया गया हो, लेकिन इसे लेकर भी घरवालों या किसी के पास कोई कॉल नहीं आया। इस बीच मंगलवार को सपारोम गांव में एक बच्चे की लाश तालाब के पास बंद बोरी में पाई गई। उसकी शिनाख्त शौर्य के रूप में हुई। घरवालों तक यह खबर पहुंची तो कोहराम मच गया। शौर्य अपने माता-पिता की इकलौती संतान था।
बच्चे के पिता राजू गोप और उसका परिवार राजद के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का करीबी है। पशुपालन घोटाले के एक मामले में राजू गोप ने उनकी बेल भी ली थी। मंगलवार को इस हत्याकांड के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद भी पुलिस ने तत्परतापूर्वक कार्रवाई नहीं की। अगर समय रहते कार्रवाई की जाती तो आज शौर्य जिंदा होता।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





