भारत
सरकार के खिलाफ गुस्सा, 50 हजार नर्सिंग कर्मियों ने क्यों की हड़ताल?
jantaserishta.com
25 Aug 2023 12:18 PM IST

x
जानें मांगें?
करौली: राजस्थान में सरकारी अस्पतालों की 50 हजार नर्सें सामूहिक अवकाश पर हैं. इसको लेकर स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हो रही हैं. नर्सिंग कर्मचारी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर जयपुर में महारैली कर रहे हैं. ये रैली राजस्थान नर्सिंग संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर रामनिवास बाग में हो रही है. इसमें 40 दिन से जिलों में धरना-प्रदर्शन कर रहे करीब 50 हजार कर्मचारी शामिल होने पहुंच रहे हैं.
करौली से बड़ी संख्या में बसों से करौली नर्सिंग संघर्ष समिति के लोग सामूहिक अवकाश लेकर महारैली में पहुंच रहे हैं. इसकी वजह से चिकित्सा सेवाएं डॉक्टरों के भरोसे हैं. बड़े ऑपरेशन व अन्य चिकित्सा सेवाएं प्रभावित हो रही हैं. पूरे राजस्थान से करीब 50 हजार नर्सिंग कर्मचारी जयपुर जा रहे हैं.
करौली से राजस्थान नरसिंहगढ़ समिति करौली के जिला संयोजक जयसिंह के नेतृत्व नर्सिंग कर्मचारी रवाना हुए हैं. गौरतलब है कि जिले में नर्सिंग कर्मी विगत 40 दिन से 2 घंटे कार्य बहिष्कार कर रहे थे. प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की आरती भी उतारी थी. सद्बुद्धि गायत्री यज्ञ भी किया था, लेकिन मांगें पूरी न होने पर आज जयपुर के रामनिवास बाग में महारैली की जा रही है.
जिन मांगों को लेकर राजस्थान के नर्सिंग कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं, उनमें उनकी मांग है कि केंद्र के समान वेतन वृद्धि हो. वेतनमान में व्याप्त विसंगतियों को दूर किया जाए. इसके अलावा अलग से नर्सिंग निदेशालय की स्थापना की जाए. इसी के साथ संविदा भर्ती खत्म हो, और स्थाई नियुक्ति देने सहित आदि मांगें शामिल हैं.
Tagsराजस्थानसरकारी अस्पतालअस्पतालनर्सनर्स सामूहिक छुट्टीसामूहिक छुट्टीRajasthanGovernment HospitalHospitalNurseNurse Group LeaveGroup Leave
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





