भारत

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से छेड़छाड़, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
17 Feb 2022 8:23 PM IST
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से छेड़छाड़, मचा हड़कंप
x
देखे वीडियो

नई दिल्ली: राष्ट्रीय महिला आयोग ने दिल्ली के पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर कहा है कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा आंगनवाड़ी कार्मियों के साथ कथित छेड़छाड़ के मामले में रिपोर्ट मुहैया कराई जाए।

पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना को लिखे पत्र में राष्ट्रीय महिला आयोग की प्रमुख रेखा शर्मा ने एक खबर का हवाला दिया जिसमें कहा गया है कि आम आदमी पार्टी के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहीं महिला कार्यकर्ताओं के साथ आप के कार्यकर्ताओं ने छेड़छाड़ की।
आयोग की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ''महिला आयोग प्रदर्शनकारी आंगनवाड़ी कर्मियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है और उनके साथ दुर्व्यवहार की निंदा करता है।''
रेखा शर्मा ने पत्र में पुलिस आयुक्त से मामले को देखने का आग्रह करते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने को कहा है। शर्मा ने इस मामले में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट आयोग को सात दिन में भेजने में कहा गया है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story