भारत

चाय में मिलाई बेहोशी की दवा, फिर महिला का किया रेप

Shantanu Roy
18 March 2023 2:03 PM GMT
चाय में मिलाई बेहोशी की दवा, फिर महिला का किया रेप
x
राजस्थान से आरोपी गिरफ्तार
भाेपाल। अशाेका गार्डन थाना पुलिस ने चार माह पहले दर्ज हुए दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे रेलवे के कर्मचारी काे राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। आराेपित से महिला का परिचय मुरलीधर महाराज की कथा सुनने के दौरान हुआ था। कथा सुनने साथ चलने का झांसा देकर रेलकर्मी महिला काे अपने घर ले गया था। वहां नशीला पदार्थ चाय में मिलाकर उसने महिला से दुष्कर्म किया था।उसके बाद बदनाम करने की धमकी देकर कई बार महिला से ज्यादती की थी। अशाेका गार्डन थाना पुलिस के मुताबिक राजधानी में रहने वाली 48 वर्षीय महिला की शिकायत पर 12 नवंबर 2022 काे लाेकेश शर्मा नाम के व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया था। लाेकेश काेटा रेल मंडल में सिग्नल विभाग में पदस्थ है। महिला ने शिकायत में पुलिस काे बताया कि वह मुरलीधर महाराज की प्रशंसक है।
काेराेना काल में आलाइन कथा सुनने के दौरान इंटरनेट मीडिया के माध्यम से उसका परिचय लाेकेश शर्मा से हुआ था। इसके बाद फरवरी 2021 में राजधानी में कथा के दौरान पहली बार उसकी मुलाकात लाेकेश से हुई थी। नौ नवंबर काे वह जाेधपुर में कथा सुनने भाेपाल–जाेधपुर ट्रेन से जा रही थी। फाेन पर बात हाेने पर लाेकेश ने उससे कहा कि वह भी कथा सुनने अपनी पत्नी के साथ जाेधपुर जाने वाला है। वह भी काेटा स्टेशन पर उतर जाए, ताे सभी कार से साथ चलेंगे। लाेकेश, महिला काे काेटा स्टेशन से अपने घर ले गया। घर में उसकी पत्नी नहीं थी। लाेकेश ने उसे चाय पिलाई। चाय पीने के बाद उसे हाेश नहीं रहा। सुबह उसे पता लगा कि उसके साथ गलत काम हुआ है।इस घटना के बाद बदनाम करने की धमकी देकर लाेकेश कथा सुनने के बहाने से मथुरा, जाेधपुर, ऋषिकेष ले गया और हाेटल में उसके साथ ज्यादती की। अंतिम बार अशाेका गार्डन की एक हाेटल में उसके साथ दुष्कर्म किया था।शुक्रवार काे पुलिस ने बामरा कालाेनी, बयाना जिला भरतपुर , राजस्थान से लाेकेश काे गिरफ्तार कर लिया।
Tagsएमपी न्यूज हिंदीमध्यप्रदेश न्यूजमध्यप्रदेश की खबरमध्यप्रदेश लेटेस्ट न्यूजमध्यप्रदेश क्राइममध्यप्रदेश न्यूज अपडेटमध्यप्रदेश हिंदी न्यूज टुडेमध्यप्रदेश हिंदीन्यूज हिंदीन्यूज मध्यप्रदेशमध्यप्रदेश हिंदी खबरमध्यप्रदेश समाचार लाइवmp news hindimadhya pradesh newsmadhya pradesh ki khabarmadhya pradesh latest newsmadhya pradesh crimemadhya pradesh news updatemadhya pradesh hindi news todaymadhya pradesh hindinews hindinews madhya pradeshmadhya pradesh hindi newsmadhya pradesh news liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story