आंध्र प्रदेश की जगन मोहन रेड्डी सरकार को मिली नई कैबिनेट, अनुभव और युवा कॉम्बिनेशन

हैदराबाद: आंध्र प्रदेश में मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने दोबारा से अपने 25 सदस्यीय मंत्रिमंडल का गठन किया. राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन ने जगन सरकार के मंत्रियों को सोमवार को शपथ दिलाई है. इससे पहले 24 कैबिनेट मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद अब मंत्रिमंडल का पुनर्गठन किया गया है. सीएम जगन रेड्डी ने 11 पुराने चेहरों को मंत्री बनाकर एक बार फिर से कैबिनेट में जगह दी है जबकि 14 नए चेहरों को पहली बार मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है. पुनर्गठन मंत्रिमंडल में वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं के साथ युवा चेहरों को तरजीह दी गई है तो 2024 में होने वाले चुनाव के साथ-साथ सामाजिक समीकरण साधने की कवायद की गई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





