भारत

सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, लॉरी और कार के बीच जोरदार टक्कर

jantaserishta.com
16 Feb 2025 11:57 AM IST
सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, लॉरी और कार के बीच जोरदार टक्कर
x
पलनाडु: आंध्र प्रदेश में पलनाडु जिले के राजुपालम मंडल में रविवार को एक लॉरी और कार की बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह पलनाडु जिले के राजुपालम मंडल के पेडानेमालिपुरी के पास सड़क दुर्घटना हुई। मृतक हैदराबाद से मड्डीपाडु जा रहे थे। मृतकों की पहचान शेख नाजिमा (50), शेख नूरुल्लाह (26) और शेख हबीबुल्लाह (24) के रूप में हुई है। तीनों मृतक एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। इस घटना के कारण हाइवे पर लंबा जाम लग गया, जिसके कारण पुलिस को वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करना पड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में पलनाडु जिले में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हुए थे। दुर्घटना अडांकी-नरकटपल्ली राजमार्ग पर हुई थी।
जानकारी के अनुसार, कुछ लोग अपनी नई कार की पूजा करने के लिए तेलंगाना के कोंडागट्टू अंजनेयस्वामी मंदिर गए थे। लौटते तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी और अन्य चार घायल हो गए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story