भारत

नाबालिग लड़की से शादी करने वाला टीचर गिरफ्तार

jantaserishta.com
2 April 2023 2:01 PM IST
नाबालिग लड़की से शादी करने वाला टीचर गिरफ्तार
x
शिक्षक पहले से ही शादीशुदा है।
अमरावती (आईएएनएस)| आंध्र प्रदेश पुलिस ने एक नाबालिग छात्रा से शादी करने के आरोप में एक शिक्षक को गिरफ्तार किया है। चित्तूर जिले के गंगावरम में एक निजी जूनियर कॉलेज में शिक्षक चलपति (33) ने 17 वर्षीया छात्रा से शादी की। लड़की इंटरमीडिएट द्वितीय वर्ष (12वीं कक्षा) की छात्रा है। शिक्षक पहले से ही शादीशुदा है। 29 मार्च को उसकी परीक्षा पूरी होने के तुरंत बाद टीचर उसे बेंगलुरु ले गया और वहां उससे शादी कर ली।
लड़की के परिवार की शिकायत पर पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत चलपति पर मामला दर्ज किया और उसे 31 मार्च को गिरफ्तार कर लिया।
बोम्मनपल्ले गांव के रहने वाले चलपति ने तीन साल पहले उसी गांव की एक लड़की से प्रेम विवाह किया था। उनका एक बेटा है। उसकी पत्नी को दूसरा बच्चा होने वाला है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story