भारत
यूएस में ट्रेकिंग के दौरान आंध्र प्रदेश के सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत
jantaserishta.com
18 Oct 2022 11:27 AM IST

x
DEMO PIC
अमरावती (आईएएनएस)| आंध्र प्रदेश के एक 32 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर की रविवार को अमेरिका में एक ट्रेकिंग ट्रिप के दौरान मौत हो गई। अटलांटा में ट्रेकिंग के दौरान गुंटूर के रहने वाले गंगूरी श्रीनाथ की मौत हो गई। पिछले छह साल से अमेरिका में कार्यरत सॉफ्टवेयर इंजीनियर अपनी पत्नी और दोस्तों के साथ अटलांटा में ट्रेकिंग के लिए गए थे।
श्रीनाथ के परिवार तक पहुंची जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार को क्लीवलैंड माउंटेन हिल्स में हुई। पहाड़ों में ट्रेकिंग के दौरान वह गलती से करीब 200 फीट नीचे गिर गए। सिर में गहरी चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
श्रीनाथ और उनकी पत्नी साईचरणी, जो एक सॉफ्टवेयर पेशेवर भी हैं, फ्लोरिडा में काम कर रहे थे। दंपति करीब छह महीने पहले अटलांटा चले गए थे।
श्रीनाथ गुंटूर से तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के नेता सुकावासी श्रीनिवास राव के दामाद थे। सॉफ्टवेयर इंजीनियर के माता-पिता मल्लेश्वरी और बाबू राव उनकी मौत की सूचना पाकर सदमे में हैं।
परिवार ने सरकार से शव घर लाने के लिए मदद की गुहार लगाई है। श्रीनिवास राव पार्थिव शरीर को गुंटूर लाने की व्यवस्था करने के लिए तेलुगू एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (टाना) के अध्यक्ष अंजैया चौधरी और अमेरिका में अन्य अधिकारियों के संपर्क में है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





