भारत

शिक्षक हत्याकांड का खुलासा, 4 गिरफ्तार

jantaserishta.com
17 July 2023 1:58 PM IST
शिक्षक हत्याकांड का खुलासा, 4 गिरफ्तार
x
राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण हत्या हुई थी।
विजयनगरम: विजयनगरम जिले के एक शिक्षक की सनसनीखेज हत्या की गुत्‍थी सुलझाते हुए आंध्र प्रदेश पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। सोमवार को पुुलिस ने बताया कि मामले में पांचवें आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस ने कहा कि जांच में पता चला है कि 58 वर्षीय शिक्षक येगिरेड्डी कृष्ण मूर्ति की राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण हत्या हुई थी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान मरदाना मोहन राव, रेड्डी रामू, मरदाना वेंकट नायडू, और मरदाना रामास्वामी के रूप में की गई, जबकि मरदाना गणपति की तलाश के लिए अभियान जारी है।
पुलिस के मुताबिक पांचों आरोपी थेरलम मंडल के उदावोलू गांव के रहने वाले हैं। शिक्षक की हत्या 15 जुलाई को राजम पुलिस स्टेशन की सीमा में कोथापेटा गांव के पास हुई थी। पीड़ित को पहले एक वैन से कुचला गया और बाद में लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्‍या कर दी गई। शिक्षक की मौत के बाद विरोध-प्रदर्शन कर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़कें जाम कर दी गई थी।
विजयनगरम की एसपी दीपिका एम. ने कहा कि मरदाना वेंकट नायडू के परिवार ने उदावोलू गांव की राजनीति में दबदबा बनाने के लिए कृष्ण मूर्ति की हत्या कर दी। पीड़ित ने तेलुगु देशम् पार्टी (टीडीपी) का पक्ष लिया था और 2021 के ग्राम पंचायत चुनावों में मरदाना वेंकट नायडू की हार सुनिश्चित की थी।
नायडू के अवैध निर्माण पर सवाल उठाते हुए आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में याचिका दायर करने के उनके कदम से बिलों के भुगतान में देरी हुई जिससे नायडू को भी दो करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। टीडीपी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने हत्या को लेकर रविवार को राज्य की सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) पर हमला बोला। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वाईएसआरसीपी ने नव्यआंध्र प्रदेश को हत्यांद्र प्रदेश में बदल दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story