भारत

मांगे थे बिजली के उपकरण, महिला को पार्सल में मिला शव

jantaserishta.com
20 Dec 2024 12:40 PM IST
मांगे थे बिजली के उपकरण, महिला को पार्सल में मिला शव
x
सदमे में आ गई.
अमरावती: आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में एक महिला उस समय सदमे में आ गई जब उसे एक पार्सल मिला जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति का शव था। यह भयावह घटना पश्चिमी गोदावरी जिले के उंडी मंडल के येंदागांडी गांव की है। बता दें कि नागा तुलसी नाम की महिला ने घर बनाने के लिए वित्तीय मदद के लिए क्षत्रिय सेवा समिति को आवेदन दिया था। समिति ने महिला को टाइलें भेजी थीं।
महिला ने निर्माण में मदद के लिए क्षत्रिय सेवा समिति से फिर से गुहार लगाई। समिति ने कथित तौर पर बिजली के उपकरण मुहैया कराने का वादा किया था। आवेदक को व्हाट्सएप पर एक संदेश मिला था कि उसे लाइट, पंखे और स्विच जैसी चीजें मुहैया कराई जाएंगी। गुरुवार रात एक व्यक्ति ने महिला के घर के दरवाजे पर एक बॉक्स दिया और उसे यह बताकर चला गया कि उसमें बिजली के उपकरण हैं। बाद में तुलसी ने पार्सल खोला और उसमें एक व्यक्ति का शव देखकर चौंक गई। इस पूरी घटना से उसका परिवार भी घबरा गया। इस पूरे मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला पुलिस अधीक्षक अदनान नईम असमी ने भी गांव का दौरा किया और मामले की जांच की। पार्सल में एक पत्र भी मिला है, जिसमें 1.30 करोड़ रुपये की मांग की गई है और मांग पूरी न करने पर परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है।
वहीं पुलिस पार्सल पहुंचाने वाले व्यक्ति की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस के अनुसार, यह करीब 45 साल के पुरुष का शव है। पुलिस का मानना ​​है कि व्यक्ति की मौत 4-5 दिन पहले हुई होगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्‍या यह मामला हत्‍या का है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story