भारत

एक्टर के फैंस ने फोड़े पटाखे, थिएटर में लगी आग

jantaserishta.com
23 Oct 2022 4:34 PM IST
एक्टर के फैंस ने फोड़े पटाखे, थिएटर में लगी आग
x

DEMO PIC 

मचा हड़कंप।
अमरावती (आईएएनएस)| आंध्र प्रदेश के एक थिएटर में रविवार को एक्टर प्रभास की फिल्म की स्क्रीनिंग पर खुशी जताते हुए फैंस ने पटाखे फोड़े। इस दौरान थिएटर में आग लग गई।
घटना पश्चिम गोदावरी जिले के ताडेपल्लीगुडेम कस्बे की है।
वेंकटरमण थिएटर में उनकी फिल्म 'बिल्ला' की स्क्रीनिंग के दौरान प्रभास के फैंस ने पटाखे फोड़े। साथ ही प्रभास का जन्मदिन भी मनाया।
पटाखे से निकली चिंगारी से थिएटर की सीटों में आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैलते देखकर दर्शक दहशत में आ गए और बाहर की ओर भागे।
गनीमत है कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। थिएटर के कर्मचारियों ने फिल्म देख रहे कुछ लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया।
फिल्म 'बिल्ला' में प्रभास और उनके चाचा व अनुभवी अभिनेता कृष्णम राजू लीड रोल में है। हाल ही में कृष्णम राजू का निधन हो गया। जिसके कारण एक्टर इस साल अपना जन्मदिन नहीं मना रहे हैं।
प्रभास के जन्मदिन के अवसर पर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के सिनेमाघरों में फिल्म को फिर से रिलीज किया गया।
अनुष्का शेट्टी की मुख्य भूमिका वाली 'बिल्ला' पहली बार 2009 में रिलीज हुई थी। इसे कृष्णम राजू के अपने बैनर 'गोपीकृष्ण मूवीज' के तहत बनाया गया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story