भारत

नाबालिग लड़की की हत्या के आरोपी ने की आत्महत्या, पुलिस ने पकड़ने 12 टीमें की थीं गठित

jantaserishta.com
11 July 2024 12:25 PM IST
नाबालिग लड़की की हत्या के आरोपी ने की आत्महत्या, पुलिस ने पकड़ने 12 टीमें की थीं गठित
x
पुलिस को शक है कि आरोपी ने जहर खाकर आत्महत्या की।
विशाखापट्टनम: आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ले जिले में नाबालिग लड़की की हत्या के आरोपी ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। पुलिस चार दिन से आरोपी सुरेश की तलाश में थी। तहकीकात के दौरान ही रामबिल्ली मंडल के कोप्पीगोंडापलेम गांव के बाहरी इलाके में आरोपी का क्षत-विक्षत शव मिला। पुलिस को शक है कि आरोपी ने जहर खाकर आत्महत्या की। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए अनाकापल्ले के सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है।
आरोप है कि सुरेश (26) ने 6 जुलाई को कोप्पिगोंडापलेम गांव में कक्षा 9 में पढ़ने वाली 14 वर्षीय नाबालिग लड़की की चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने फरार आरोपी के बारे में जानकारी देने वालों को 50 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की थी। रामबिल्ली मंडल के कोप्पुंगुंडुपालेम का रहने वाला सुरेश पेशे से ड्राइवर था। आरोप है कि सुरेश कथित तौर पर नाबालिग का पीछा करता था। वो लड़की को पसंद करता था और उसके बालिग होने पर उससे शादी करना चाहता था। लेकिन, लड़की के माता-पिता ने उसके प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था। उसने लड़की को परेशान करना जारी रखा तो उसके परिजनों ने अप्रैल में सुरेश के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के खिलाफ केस दर्ज कर सुरेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कुछ हफ्ते पहले जमानत पर बाहर आने के बाद, उसने पीड़िता से बदला लेने का फ़ैसला किया। सुरेश ने उसे अपनी सजा के लिए जिम्मेदार ठहराया।
जानकारी के मुताबिक, 6 जुलाई को जब पीड़िता के माता-पिता काम पर गए हुए थे, सुरेश उसके घर में घुस आया और उसका गला रेत दिया। अपराध करने के बाद वह छिप गया था। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए 12 टीमें गठित की थीं। सुरेश ने कथित तौर पर एक नोट छोड़ा था जिसमें लिखा था कि वह लड़की के साथ या तो जिएगा या मर जाएगा। आंध्र प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष केसली अप्पाराव और महिला आयोग की सदस्य जी. उमा ने लड़की के गांव का दौरा कर घटना की जानकारी ली थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story