भारत

बस में अचानक लगी आग, बाल-बाल बचे 60 यात्री

jantaserishta.com
21 Oct 2022 12:16 PM IST
बस में अचानक लगी आग, बाल-बाल बचे 60 यात्री
x
विजयवाड़ा (आईएएनएस)| आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को सरकारी सड़क परिवहन निगम (आरटीसी) की एक बस में अचानक आग लग गई। इस हादसे का शिकार होने से कम से कम 60 यात्री बाल-बाल बचे। घटना शुक्रवार सुबह कृष्णा जिले के वेंत्रप्रगड़ा के पास की है।
आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एपीएसआरटीसी) की बस छात्रों सहित 60 यात्रियों के साथ गुडीवाड़ा से विजयवाड़ा जा रही थी। बस के इंजन में अचानक आग लग गई।
धुंआ देख ड्राइवर ने बस को रोका और यात्रियों को नीचे उतरने को कहा। पूरी बस में आग लगने से पहले सभी यात्री सुरक्षित नीचे उतर गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना में किसी को चोट नहीं आई। हालांकि, बस पूरी तरह जलकर खाक हो जाने के कारण यात्रियों ने अपना सामान खो दिया। उनमें से कुछ नकद, सोने के आभूषण और अन्य कीमती सामान शामिल थे।
मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story