भारत
झील में नाव पलटने से बड़ा हादसा: 2 लोगों की मौत, 11 को बचाया गया
jantaserishta.com
14 May 2023 10:39 PM IST

x
DEMO PIC
एक लापता.
नांदयाल (आंध्र प्रदेश) (आईएएनएस)| आंध्र प्रदेश के नांदयाल जिले में रविवार को एक झील में पर्यटन नौका के पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई। जबिक एक अन्य शख्स लापता बताया जा रहा है। अवुकु झील में नाव में यात्रा कर रहे ग्यारह अन्य लोगों को बचा लिया गया है। हेड कांस्टेबल रसूल बाशा के परिवार के 14 सदस्य पिकनिक मनाने के लिए झील पर गए थे। वे पर्यटन विभाग द्वारा संचालित नाव में सवार हो गए।
झील में आधा किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद ही पानी नाव में घुस गया। चालक गंगाराजू ने उसे वापस घाट पर ले जाने की कोशिश की, लेकिन वह पलट गई। बाशा की 23 वर्षीय भतीजी आसिया की डूबने से मौत हो गई, जबकि उनकी 20 वर्षीय बेटी साजिदा लापता हो गई। बाशा की 40 वर्षीय साली नूरजहां ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि दूसरों ने नाव पकड़कर खुद को बचाया। पुलिस ने दूसरी नाव की मदद से उन्हें रेस्क्यू किया।
रिपोर्ट के अनुसार, एक महिला लापता है और गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं। घटना के बाद नाविक फरार हो गया। रेस्क्यू किए गए लोगों का कहना है कि नाविक शराब के नशे में था।
नूरजहां नांदयाल के म्युनिसिपल हाईस्कूल में उर्दू शिक्षक के रूप में काम कर रही थी, जबकि आसिया तिरुपति में एसवी विश्वविद्यालय में एमएससी (कृषि) की छात्रा थी। साजिदा हाल ही में नीट में शामिल हुई थीं।
Tagsआंध्र प्रदेशआंध्र प्रदेश न्यूज़आंध्र प्रदेश पुलिसझीलनाव पलटीAndhra PradeshAndhra Pradesh NewsAndhra Pradesh Policelakeboat capsized
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





