भारत

आंध्र प्रदेश में 10वीं बोर्ड का रिजल्ट आज

Nilmani Pal
6 Jun 2022 1:46 AM GMT
आंध्र प्रदेश में 10वीं बोर्ड का रिजल्ट आज
x

आंध्र प्रदेश। आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से आज 10वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट bse.ap.gov.in पर जारी किया जाएगा. बता दें कि इस साल आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दसवीं के एग्जाम 27 अप्रैल 2022 से 9 मई 2022 तक हुए थे. इसमें करीब 6 लाख छात्र शामिल हुए थे. अब एक महीने से भी कम समय में रिजल्ट भी घोषित होने जा रहे हैं.

इस बार बोर्ड परीक्षा से पहले आंध्र प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सिलेबस और मार्किंग स्कीम में काफी बदलाव किया था. इसके अनुसार यहां पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे.

Next Story