भारत
गांजा मामले में जब्त कार का इस्तेमाल करने पर पुलिस के अधिकारी का तबादला, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
20 Feb 2023 9:45 AM IST

x
जानें पूरा मामला.
अमरावती (आईएएनएस)| आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ले जिले के एक पुलिस अधिकारी को गांजा तस्करी के एक मामले में जब्त कार का इस्तेमाल करते हुए पाया गया। इसलिए उनका तबादला कर दिया गया है। पुलिस उपाधीक्षक बी. सुनील को पुलिस मुख्यालय स्थानांतरित किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक कार्यालय के एक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी द्वारा जांच के बाद रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद की गई।
बी. सुनील पिछले साल जुलाई में गांजा (भांग) तस्करी के एक मामले में जब्त कार का इस्तेमाल करते हुए पाए गए थे। इसका खुलासा पिछले हफ्ते तब हुआ जब कार विशाखापट्टनम में दुर्घटनाग्रस्त हुई। इस दौरान डीएसपी अपने परिवार के सदस्यों के साथ यात्रा कर रहे थे।
रिपोर्ट के अनुसार, कार को तब जब्त किया गया जब गांजा की तस्करी करने वाले कुछ लोग वाहन को छोड़कर फरार हो गए। कार को अनकापल्ले ग्रामीण पुलिस स्टेशन में रखा गया था।
जब्त वाहन की नंबर प्लेट को दूसरी नंबर प्लेट से बदल दिया गया और कथित तौर पर पिछले चार महीनों से पुलिस अधिकारी द्वारा निजी उद्देश्यों के लिए इसका इस्तेमाल किया जा रहा था।
पुलिस अधीक्षक को भी डीएसपी के खिलाफ अन्य शिकायतें मिली थीं। एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा जांच के बाद, उनका तबादला कर दिया गया।
Tagsअमरावतीअमरावती न्यूज़अमरावती पुलिसगांजाकारआंध्र पुलिसअधिकारी का तबादलातबादलाAmravatiAmravati NewsAmravati PoliceGanjaCarAndhra PoliceOfficer TransferredTransferred
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





