भारत
पत्नी के शव को कंधे पर उठाकर जा रहा था गांव, पति की पुलिस ने की मदद
jantaserishta.com
9 Feb 2023 1:00 PM IST

x
125 किलोमीटर की दूरी तय करनी थी।
विशाखापत्तनम (आईएएनएस)| आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में ओडिशा के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के शव को कंधे पर उठाकर चार किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की। ओडिशा के कोरापुट जिले के सुरदा गांव के आदिवासी सामुलू के पास अपनी पत्नी गुरु (30) के शव को गांव ले जाने के लिए पैसे नहीं थे, जिसके चलते वह शव को अपने कंधे पर रख पैदल चलने लगा। उसे 125 किलोमीटर की दूरी तय करनी थी।
जानकारी के मुताबिक, सामुलु अपनी बीमार पत्नी को इलाज के लिए विशाखापट्टनम लेकर आया था। इलाज का खर्च वहन करने में असमर्थ सामुलु ऑटो-रिक्शा में वापस घर जा रहा था।
हालांकि, रास्ते में महिला की हालत और बिगड़ गई और उसने विजयनगरम जिले के रामावरम पुल के पास ऑटो-रिक्शा में दम तोड़ दिया। जिसके बाद ऑटो रिक्शा चालक ने वाहन रोक दिया और उस व्यक्ति को शव के साथ नीचे उतरने को कहा।
परिवहन की व्यवस्था करने के लिए पैसे नहीं होने के कारण, सामुलु ने शव को कंधे पर लाद लिया और अपने गांव की ओर निकल पड़ा।
वह पत्नी के शव को कंधे पर उठाकर नेशनल हाइवे पर चल रहा था, लेकिन कोई भी उसकी मदद के लिए नहीं रुका। किसी ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर गैंट्याडा पुलिस स्टेशन के सर्किल इंस्पेक्टर तिरुपति राव और सब-इंस्पेक्टर किरण कुमार रामावरम मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारी ने सामुलु से बात की, सभी विवरण एकत्र किए, उसे खाना और पानी दिया और शव को उसके गांव ले जाने के लिए एक एम्बुलेंस की व्यवस्था की। पुलिस अधिकारियों ने आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए ओडिशा में अपने समकक्षों को भी सूचित किया।
विजयनगरम की पुलिस अधीक्षक दीपिका पाटिल और अन्य शीर्ष अधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों के मानवीय भाव की सराहना की।
Tagsविजयनगरमओडिशाओडिशा न्यूज़आंध्र प्रदेशआंध्र प्रदेश न्यूज़आंध्र प्रदेश पुलिसपत्नी का शवVizianagaramOdishaOdisha NewsAndhra PradeshAndhra Pradesh NewsAndhra Pradesh PoliceWife's dead body
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





